{"_id":"69ce5fcef806b923da09f4bd","slug":"on-the-spot-resolution-of-complaints-at-samadhan-shivir-brings-relief-to-people-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-83769-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: समाधान शिविर में शिकायतों का मौके पर निपटारा, लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: समाधान शिविर में शिकायतों का मौके पर निपटारा, लोगों को राहत
विज्ञापन
एसडीएम हितेंद्र कुमार ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के निर्देशों के तहत जिला मुख्यालय और उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही कई मामलों का निपटारा किया गया।
एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का सरल और समय पर समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तय समय सीमा में उसका समाधान किया जाए। शिविर के दौरान बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र और बुढ़ापा पेंशन से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। कुल 8 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया और शेष मामलों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने कहा कि सभी शिकायतों की एटीआर पोर्टल पर सही और पूर्ण एंट्री करना जरूरी है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसीपी सुशीला, डीडीपीओ नवनीत कौर, डॉ. अपीला एमओ, डिप्टी डीईओ दीप्ति बोकन, गीता आर्या, एक्सईएन आरसी देशवाल, जेई मनोज, जेई गजेंद्र, जेई हिमांशु नागपाल, लेबर इंस्पेक्टर अनिल, एसडीओ सुनील सैनी, सब इंस्पेक्टर लालसिंह, एसडीओ राहुल, एसडीओ सुमन, बीएओ रामपाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।