फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officials should speed up development works: Dhesi

विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : ढेसी

Tue, 30 Apr 2024 03:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Officials should speed up development works: Dhesi
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य सलाहकार ने अधिकारियों संग की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य सलाहकार डीएस ढेसी ने सोमवार को नगर निगम मानेसर के कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने नगर निगम की ओर से निगम क्षेत्र में दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की। नगर निगम की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर गहन मंत्रणा करते हुए उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी निगम अधिकारियों को दिए।
मुख्य सलाहकार ने नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग से निगम के वार्षिक बजट और खर्च के बारे में जानकारी ली। आयुक्त ने बताया कि नगर निगम की आय का मुख्य स्रोत प्राॅपर्टी टैक्स है। टैक्स से प्राप्त होने वाली राशि का एक बड़ा हिस्सा नगर निगम विकास कार्यों पर खर्च कर रहा है। मानेसर नगर निगम में 31 गांव हैं, जिनमें पीने योग्य पानी, सड़क, सीवर, सफाई और स्ट्रीट लाइटों का काम चल रहा है। लोगों की मांग के अनुरूप गांवों में सरकारी भवन जैसे-पीएचसी, कम्युनिटी सेंटर, चौपाल, स्टेडियम व बैडमिंटन कोर्ट आदि बनवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि मानेसर नगर निगम के गांवों में पानी की सप्लाई ट्यूबवैल के माध्यम से की जा रही है। जीएमडीए से जल्द ही पर्याप्त पानी मिलने की संभावना है। जीएमडीए से पानी मिलने के बाद इलाके में ट्यूबवेल पर निर्भरता कम हो जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि मानेसर नगर निगम में एचएसआईआईडीसी, हुडा, जीएमडीए आदि कई विभाग अपने-अपने अधीन क्षेत्रों में विकास के काम करवा रहे हैं। आईएमटी औद्योगिक क्षेत्र में सफाई और स्ट्रीट लाइट आदि का कार्य नगर निगम की ओर से करवाया जा रहा है। बिल्डर एरिया में सफाई का जिम्मा भी नगर निगम के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सलाहकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 और द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ लगती सोसाइटियों में नगर निगम द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बैठक में उनके साथ नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार, उप-निगम आयुक्त विजय नेहरा, एसई विजय ढ़ाका, एक्सईएन तुषार यादव, नवीन धनखड़, एसडीओ विपिन बूरा,अकाउंट्स ऑफिसर प्रवीन सैनी और टैक्स सुपरिटेंडेंट उदय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed