फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Officials not serious about cleaning system, angry minister reprimanded

Gurugram News: सफाई व्यवस्था पर गंभीर नहीं अधिकारी, नाराज मंत्री ने लगाई फटकार

Wed, 26 Jun 2024 06:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Officials not serious about cleaning system, angry minister reprimanded
केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था, जलभराव की निकासी व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की
विज्ञापन


निवर्तमान मेयर व पार्षदों से विकास कार्यों में आवश्यक सुधार को लेकर मांगे सुझाव, अधिकारियों संग जल्द करेंगे बैठक

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सफाई व्यवस्था विशेषकर नाला सफाई को लेकर निगम अधिकारी गंभीर नहीं हैं। अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव कर लें तो बेहतर होगा। शहर की सफाई व्यवस्था से नाराज केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। केंद्रीय राज्य मंत्री पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के मीटिंग हॉल में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विकास कार्याें की समीक्षा कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने शहर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था सहित बरसात के समय होने वाले जलभराव के लिए किए जा रहे इंतजामों की भी समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री ने जीएमडीए के सीईओ ए श्रीनिवास, नगर निगम गुरुग्राम के कमिश्नर डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़ व डीसी निशांत कुमार यादव से जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट भी मांगी। बैठक में मंडलायुक्त रमेश चंद्र बिधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



केंद्रीय मंत्री ने समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुग्राम एक वैश्विक शहर है। ऐसे में शहरी क्षेत्र में स्थित लोगों को स्वच्छ वातावरण मुहैया कराते हुए अधिकारियों के स्तर पर गंभीरता से प्रयास करते हुए कूड़े व जलभराव की समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने समयबद्धता के साथ शहर के व्यस्ततम इलाकों से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विस्तारित क्षेत्रों के सफाई व्यवस्था, सीवर व्यवस्था को ठीक करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था को हर हाल में बेहतर करें
केंद्रीय मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने जोन में भ्रमण कर सभी संभावित कूड़ा स्थलों को चिन्हित करें तथा उन्हें समाप्त करें। उन्होंने सफाई व्यवस्था विशेषकर नालों की सफाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर करें। उन्होंने जीएमडीए के अधिकारियों को कहा कि ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावित करने वाले स्थायी या अस्थायी अवरोध को हटाया जाए। ऐसे अवरोध जिनकी वजह से नालियां अवरूद्ध होती हैं और जल जमाव की समस्या पैदा होती है उनको तत्काल हटाया जाए। साथ ही नालों में कूड़ा डालने वालों से भी सख्ती से निपटा जाए।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की रिपोर्ट मांगी
केंद्रीय मंत्री ने दमदमा झील में जीएमडीए द्वारा पाइप लाइन द्वारा सीवरेज का शोधित पानी डालने की योजना व गांव वजीराबाद में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की प्रगति की रिपोर्ट भी मांगी। इस पर संबंधित अधिकारियों ने बताया कि दमदमा झील में ट्रीटेड वाटर को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। केंद्रीय मंत्री ने डीसी निशांत कुमार यादव को निर्देश दिए कि वे ग्रामीणों संग बात करके इसका समाधान निकाले। वहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की प्रगति से जुड़ी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि करीब 88 करोड़ की लागत से 11 एकड़ पर बनने वाले इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण का वर्क आर्डर जारी हो गया है। जल्दी ही धरातल पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने जल्द ही प्रशासन की ओर से किए जाने वाले कार्य की समीक्षा बैठक करने की भी बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed