फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   occupied the house by beating

महिलओं सहित एक दर्जन ने मारपीट कर मकान पर किया कब्जा

Sat, 03 Jul 2021 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
occupied the house by beating
गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क में महिलाओं सहित एक दर्जन लोगों ने मकान में रह रहे लोगों को मारपीट कर बाहर निकला दिया। इसके बाद मकान में अपना सामान रखकर उस पर कब्जा कर लिया। पीड़ितों का कहना है कि मकान के मालिकाना हक को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

राजेंद्र पार्क में सी-94 मकान की रहने वाली रीतिका ने पुलिस को बताया है कि विगत 24 जून को जब वह अपने माता-पिता के साथ घर में मौजूद थीं तो राजकुमार मानकर, आशाराम मानकर के साथ तीन महिलाओं सहित कुल एक दर्जन लोग उनके घर में घुस आए। मारपीट कर माता-पिता व उनको घर से बाहर निकाल दिया। मौके पर आए भाई को भी आरोपियों ने पीटा। इसके बाद आरोपियों ने घर में जबरदस्ती अपना सामान रखकर कब्जा कर लिया। जान बचाकर व मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने त्वरित कोई कार्रवाई नहीं की। कई दिनों तक उनको गुमराह करके रखा। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को इस मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed