{"_id":"61895a7146c7cc2e1b0ac072","slug":"number-of-members-will-increase-in-red-cross-society-gurgaon-news-noi6147069179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडक्रॉस सोसाइटी में बढ़ेगी सदस्यों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडक्रॉस सोसाइटी में बढ़ेगी सदस्यों की संख्या
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों की संख्या बढ़ाते हुए विश्वविद्यालयों, एनसीसी तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर इसे और मजबूत किया जाएगा। वर्तमान में रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों की संख्या लगभग 2 लाख है और जल्द ही इसके सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए रेडक्रॉस काउंसिल की बैठक बुलाई जाएगी।
राज्यपाल सोमवार को चंदन नगर स्थित जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान गरीब व मानसिक रूप से दिव्यांग लोगों को व्हील चेयर दी गई। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान आमजन को रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से कई सेवाएं दी गई। गुरुग्राम में ऑक्सीजन का बेहतर स्टॉक है। यहां ऐसी व्यवस्था की गई है कि आसपास के जिलों में भी ऑक्सीजन की आपूर्ति में मदद की जा सके।
राज्यपाल ने कहा कि रक्तदान करने के लिए लोग बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस के लिए मानव सेवा ही माधव सेवा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान जिन वालंटियरों ने अच्छा काम किया उन्हें राज्यपाल ने अपनी शुभकामनाएं व धन्यवाद दिया। राज्यपाल ने पहली बार प्रदेश में इस प्रकार से किसी जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यालय का निरीक्षण किया है। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रांगण में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। राज्यपाल ने शिविर का उद्घाटन रिबन काटकर किया और रक्तदाताओं को बैज पहनाकर तथा सर्टिफिकेट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान 100 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। राज्यपाल ने इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के संस्थापक हैनरी ड्यूनां के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के सदस्यों द्वारा मॉक ड्रिल भी की गई जिसमें दिखाया गया कि किस प्रकार आपात स्थिति में फर्स्ट एड देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जाता है। इसके साथ ही राज्यपाल ने दिव्यांगों को व्हील चेयर भेंट की जबकि कई अन्य गरीब व जरूरतमंद लोगों को हाइजीन किट, सिलाई मशीन तथा पोषक तत्वों से भरपूर सामान भेंट किया।
सेवा भारती स्वयंसेवी संस्था की ओर से राज्यपाल ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट की। सेवा भारती संस्था के रोहताश शर्मा ने राज्यपाल को बताया कि रेडक्रॉस के सहयोग से उनकी संस्था शहर में कार्टरपुरी , मदनपुरी , रामनगर , बसई एन्क्लेव तथा सूरत नगर सहित पांच स्थानों पर सिलाई केंद्र खोलकर महिलाओं को सिलाई कढ़ाई सिखाकर उन्हें स्वावलंबी बनाएगी। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. यश गर्ग, डीसीपी वेस्ट दीपक सहारण, एसडीएम अंकिता चौधरी, रेडक्रॉस सोसाइटी के महासचिव डीआर शर्मा, उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता, संयुक्त सचिव अनिल जोशी उपस्थित थे।