फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nuh Violence Naib Imam Mohammad Saad used to sing songs of harmony

Nuh Violence: 'हिंदू-मुस्लिम बैठ के खाएं एक थाली में, ऐसा हिंदुस्तान बना दे या अल्लाह', इमाम गाता था सौहार्द..

Fri, 04 Aug 2023 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 04 Aug 2023 11:45 AM IST
सार

नफरत के हाथों कत्ल हुआ नायब इमाम सौहार्द के गीत गाता था। मस्जिद में लोगों को कौमी एकता के तराने सुनाता था। नूंह में हुई हिंसा के बाद 31 जुलाई की रात को उपद्रवियों ने नायब इमाम मोहम्मद साद की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Nuh Violence Naib Imam Mohammad Saad used to sing songs of harmony
मृतक इमाम हाफिज साद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जालिम को इंसान बना दे या अल्लाह, घर की मेरे दीवार हटा दे या अल्लाह। हिंदू-मुस्लिम बैठ के खाएं एक थाली में, ऐसा हिंदुस्तान बना दे या अल्लाह...। सौहार्द के तराने की यह पंक्तियां थाना सेक्टर-57 में निर्माणाधीन धर्मस्थल में रहकर नायब इमाम मोहम्मद साद सुनाया करता था।
विज्ञापन


नूंह में हुई हिंसा के बाद 31 जुलाई की रात को उपद्रवियों ने नायब इमाम मोहम्मद साद की हत्या कर दी थी। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नायब इमाम की यह पंक्तियां गाती हुई वीडियो देखकर हर कोई यही सवाल कर रहा है आखिर मौलाना का कसूर क्या था, जो उपद्रवियों ने उन पर हमला किया। 
विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के जिला सीतामढ़ी में मनियाडीह के गांव पैडोल के वार्ड संख्या-8 के रहने वाले नायब इमाम साद ने गुरुग्राम में आठ महीने पहले ही नौकरी हासिल की थी। वह यहां पर मोअज्जिम (अजान देने वाले) भी थे। उनकी उम्र महज 22 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि मौलाना दीनी तालीम और तकरीर के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द की भी पैरोकारी करते थे। वह सामुदायिक सौहार्द के तरानों को सोशल मीडिया पर भी पोस्ट करते थे। मौलाना की इन वीडियो पोस्ट को काफी पसंद भी किया जा रहा था। अब भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया यूजर जता रहे दुख
इस वीडियो को देखकर यूजर कमेंट भी कर रहे हैं। सना तबस्सुम नाम की एक यूजर ने इसे बहुत ही दुखदायी घटना बताया है। फैजान मिर्जा ने इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाने की बात कही है। संजय यादव ने कहा है कि हिंदू-मुस्लिम भाईचारे पर दुआ को नज्म के रूप में पढ़ने वाले इमाम की हत्या कर दी गई। यह सौहार्द का कत्ल है।
 

मौलाना के भाई शादाब अनवर कहते हैं कि एक अगस्त को भाई को सीतामढ़ी अपने घर जाना था। आनंद बिहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली सप्त क्रांति एक्सप्रेस (12558) में उसका टिकट था। बड़ी बहन की शादी होनी है। मौलाना साद उसी के लिए गुरुग्राम में नौकरी करने आए थे।

 

नूंह के बाद अब गुरुग्राम में हिंसा, मस्जिद पर हमला, इमाम की हत्या
आपको बता दें कि नूंह में शोभा यात्रा के दौरान भड़की हिंस की आग मंगलवार को गुरुग्राम तक पहुंच गई। सेक्टर-57 में निर्माणाधीन मस्जिद में आस-पास गांव के रहने वाले लगभग 100 लोगों ने आधी रात करीब सवा बारह बजे हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने वहां पर बगल में सो रहे हाफिज मोहम्मद साद नामक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल है।

 

उपद्रव करने वालों ने बेसमेंट में आग लगा दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आगे पर काबू किया। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के बयान पर दस लोगों के नाम मामला दर्ज किया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर सुरक्षित भी निकला है। इनकी पहचान इजहार व शहाबुद्दीन निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है।

 

सेक्टर-56 थाने में तैनात एएसआई इन्द्र सिंह ने बताया कि उसे धार्मिक स्थल पर सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। आधी रात को करीब 12.10 बजे उपद्रवियों ने सेक्टर 57, स्थित निर्णाणाधीन मस्जिद पर हमला कर आग लगा दी। हमले में मरने वाले की पहचान बिहार के मूल निवासी मोहम्मद साद के रूप हुई। 

 

जो इस धार्मिक स्थल में रहता था। जबकि घायल खुर्शीद को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची वहीं फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। इस मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छापेमारी करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed