{"_id":"693eaab604c7a821da0aeea4","slug":"nsc-scheme-gains-popularity-receives-4461-applications-from-april-to-november-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-74482-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एनएससी योजना की बढ़ी लोकप्रियता, अप्रैल से नवंबर तक हुए 4461 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एनएससी योजना की बढ़ी लोकप्रियता, अप्रैल से नवंबर तक हुए 4461 आवेदन
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम छोटे-बड़े निवेशकों के बीच भरोसे का प्रतीक बन चुकी है
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डाक विभाग की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) योजना ने निवेशकों को खूब आकर्षित किया है। एक अप्रैल से नवंबर 2025 तक जिले में कुल 4,461 लोगों ने इस सुरक्षित बचत योजना में निवेश के लिए आवेदन दाखिल किए हैं। पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम छोटे-बड़े निवेशकों के बीच भरोसे का प्रतीक बन चुकी है।
एनएससी में न्यूनतम 1,000 रुपये के गुणक में निवेश संभव है, जबकि अधिकतम सीमा का कोई बंधन नहीं है। इसकी लॉक-इन अवधि 5 वर्ष है और वर्तमान में 7.7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर मिल रही है। खासतौर पर 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत छूट का लाभ उठाया जा सकता है। यही कारण है कि लोग इसे गारंटीड रिटर्न और टैक्स बचत वाला आदर्श विकल्प मान रहे हैं।
नाबालिग से लेकर संयुक्त खाते तक आसान आवेदन प्रक्रिया
आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र, निवास प्रमाण (आधार, बिजली बिल या पासपोर्ट) और पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी है। नाबालिग के नाम पर खाता खोलने के लिए जन्म प्रमाण पत्र भी अनिवार्य है। कोई भी भारतीय नागरिक, 10 वर्ष से ऊपर के नाबालिग (अभिभावक के साथ) या अधिकतम तीन वयस्कों का संयुक्त खाता खोला जा सकता है। हालांकि, एनआरआई, कंपनियां, ट्रस्ट और एचयूएफ इसके पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस की सुरक्षित निवेश योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ना सकारात्मक संकेत है। जिले में लगातार बढ़ते आवेदनों से साफ है कि लोग टैक्स-फ्री रिटर्न वाली भरोसेमंद स्कीमों की ओर रुख कर रहे हैं। हम लोगों को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। एनएससी जैसे विकल्प न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि परिवार के भविष्य को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। - गुलशन कुमार, अधीक्षक (मुख्यालय)