{"_id":"60eaf5fd8ebc3ec2365587ab","slug":"now-only-90-active-patients-in-the-district-gurgaon-news-noi5928400128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले में महज 90 सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले में महज 90 सक्रिय मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना की दूसरी लहर का पीक गुजरने के करीब दो माह बाद अब जाकर मौतों में भी कमी आने लगी है। स्थिति यह है कि पिछले दो दिन में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है जबकि इससे पहले तक रोजाना औसतन 2 मरीजों की संक्रमण से मौत हो रही थी। वहीं, सक्रिय मरीजों की बात करें तो अब यह आंकड़ा 90 है और इसमें से भी महज 3 मरीज ही अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। पिछले 66 दिन में कोरोना संक्रमण से 369 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 34130 मरीज आए हैं।
वहीं, इससे दोगुने से भी ज्यादा 73349 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया है। इसी क्रम में रविवार को भी कोरोना के 7 नए मरीज आए। वहीं, 4 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया, जबकि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।
होम आइसोलेशन में रह रहे 87 मरीज
कोरोना संक्रमण की शुुरुआत से अब तक जिले में संक्रमण के कारण 919 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना की चपेट में आने वाले कुल मरीजों का आंकड़ा 180758 है। इनमें से 179749 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब महज 90 सक्रिय मरीज रह गए हैं। इसमें से 87 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। रविवार को जिले में 4-16 लोगों ने कोरोना की जांच के लिए नमूने दिए। इसमें से 781 ने रैपिड एंटीजन और 3235 लोगों ने आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने दिए