{"_id":"615dde918ebc3e289d2ec7a0","slug":"notice-to-11311-houses-on-getting-mosquito-larvae-gurgaon-news-noi6089899123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छरों का लार्वा मिलने पर 11311 घरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छरों का लार्वा मिलने पर 11311 घरों को नोटिस
विज्ञापन
गुरुग्राम। मच्छरजनित बीमारियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग अब तक जिले में 22 लाख 70 हजार से ज्यादा घरों की जांच कर चुका है। इनमें से 11311 घरों में मच्छर का लार्वा पाए जाने पर उनके मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में पानी भरे रहने के कारण से मच्छर जनित रोग फैलने का खतरा रहता है।
सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के 1897 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिनमें से 83 डेंगू तथा मलेरिया के 2 मरीजों की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने बताया कि 2 लाख 51 हजार 814 लोगों की ब्लड स्लाइड बनाकर परीक्षण किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान भी चला रही है।
चलाई जा रहीं ये गतिविधियां
टीम कूलरों, ओवरहेड टैंक समेत अन्य मच्छर संभावित जगहों पर एंटी लारवा गतिविधियां चला रही है, जिसके तहत टेमीफोस दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि मच्छरों को पनपने से रोकने में गंबूजिया मछली काफी कारगर रहती हैं जिसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से जिले में स्थित 173 जलाशयों में गंबूजिया मछली के बीज डाल दिए हैं।
विज्ञापन
फॉगिंग के लिए इन नंबर पर करें संपर्क
जिले में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए क्षेत्रवार 56 मशीनों के माध्यम से फॉगिंग करवाई जा रही है। फॉगिंग करवाने के लिए नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर-18001801817 तथा 0124-44055779 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही जिले में लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर विभिन्न प्रचार माध्यमों के जरिये जागरूक किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक, सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया की निशुल्क जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
जांच की दरें निर्धारित
सीएमओ ने बताया कि निजी अस्पतालों को डेंगू व चिकनगुनिया के लिए होने वाले एनएस-1 तथा एलजीआई की जांच के लिए 600 रुपये तथा डेंगू के आरटीपीसीआर की जांच के लिए 1000 रुपये से ज्यादा चार्ज न करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उल्लंघन करने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने लोगों से सप्ताह में एक दिन अपने घर के आस-पास सफाई करने की अपील की। उन्होंने मच्छरजनित बीमारियों की पहचान संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि यदि व्यक्ति को तेज बुखार, मितली, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, त्वचा पर लाल चकते तथा थकावट महसूस हो तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्रों पर संपर्क करें।