{"_id":"68a31b315cc9219ab7059602","slug":"no-water-disease-flowing-in-the-taps-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-64954-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पानी नहीं, नलों में बह रही बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पानी नहीं, नलों में बह रही बीमारी
विज्ञापन
सेक्टर-23 ए में काला बदबूदार गंदा पानी पहुंचने के बाद लोगों ने की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-23ए में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसको लेकर सेक्टर-23ए ईस्ट जोन की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नीरू यादव ने निगमायुक्त को पत्र लिखा है।उन्होंने कहा कि पिछली बारिश के बाद से इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति हो रहे है। कई लोग दूषित पानी के कारण होने वाली समस्याओं, पेट दर्द, उल्टी, पेट में इंफेक्शन जैसी बीमारियों के शिकार हो रहे है। खुद नीरू यादव और उनके परिवार दो लोग बीमार हैं।
सेक्टर-23ए के मकान संख्या 4059 में रहने वाली आरती वर्मा ने बताया कि पिछली बारिश के बाद से सेक्टर में गंदा पानी आ रहा था। वे और उनके ससुर बीमार हैं। पेट दर्द, उल्टी, दस्त के कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा है। नगर निगम से शिकायत करने पर पानी की जांच के लिए सैंपल रखने को कहा। आठ दिन से सैंपल रखा है मगर इसकी जांच नहीं हुई।
सेक्टर में जब भी बारिश आती है, सीवेज का पानी पेयजल में मिलकर आने लगता है। नगर निगम पेयजल की लाइनों की जांच नहीं करा रहा है। सेक्टर की निवासी अन्नू शर्मा, कमल आदि कई लोगों ने गंदे आपूर्ति के कारण बीमार होने की शिकायत की है। नीरू यादव ने नगर निगम से इस समस्या का स्थायी हल निकालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर बारिश के बाद कई दिनों तक गंदा पानी आता है। जहां भी पाइपलाइन में लीकेज और सीवेज ओवरफ्लो है, उसकी जांच की जाए। सेक्टर-चार में रहने वाली मीना ने बताया कि उनके सेक्टर में भी बारिश के बाद कई दिनों तक गंदा पानी आता है।