फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   No trace of the child who fell in the drain even after 24 hours

नाले में गिरे बच्चे का 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग

Mon, 08 Aug 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
No trace of the child who fell in the drain even after 24 hours
गांव गाड़ौली स्थित बने नाले में गिरे आठ वर्षीय दिशांत को तलाश करती फायर विभाग की टीम के सदस्य। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। खेलने के दौरान फिसलकर नाले में गिरे 8 साल के मासूम दिशांत का 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं, प्रशासन के निर्देश पर गोताखोरों व दमकल विभाग की टीम बच्चे को खोजने मेें जुटी हुई है। दिशांत गाडौली खुर्द गांव का रहने वाला था और खेलने के दौरान वह रविवार को फिसलकर नाले में गिर गया था। अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब चार बजे गांव में ही खेलने के दौरान पैर फिसलने से बच्चा बादशाहपुर ड्रेन में गिर गया था। रविवार को सुबह से ही रुक-रुकर बारिश भी हो रही थी। यही वजह है कि बच्चा नाले में गिरने के बाद तेज बहाव की चपेट में आ गया। सूचना मिलने के बाद दमकल व पुलिस विभाग के गोताखोरों ने बच्चे की तलाश शुरू की। इसी बीच सोमवार को करनाल से भी गोताखोरों की एक टीम बुलाई गई लेकिन देर शाम तक (खबर लिखे जाने तक) बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

------
परिजनों ने सोमवार सुबह भी लगाया जाम
वहीं, हर स्तर पर हो रही प्रशासनिक लापरवाही के चलते नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सोमवार को भी गुरुग्राम-पटौदी रोड को जाम कर दिया। नाराज लोग प्रशासन से जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की।लोगों ने कहा कि गडौली खुर्द गांव के सामने नाले के दोनों तरफ जाली लगाने की पिछले काफी समय से मांग की जा रही है लेकिन प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। रविवार शाम को नाले में पानी का बहाव काफी तेज था जिसमें गिरने के बाद बच्चा तेजी से बह गया जबकि जानकारी मिलते ही कुछ देर में ही उसके पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जाल भी लगाया लेकिन कामयाबी नहीं मिली
सूचना मिलने के बाद जल्दी ही दमकल विभाग व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई थी लेकिन दिन भर खोजी अभियान चलाने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चला। बाद में प्रशासन ने करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर जाल भी लगा दिया है लेकिन बच्चे का कोई अता-पता नहीं है। वहीं, ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा है कि जब तक बच्चा मिल नहीं जाता, गुरुग्राम-पटौदी मार्ग जाम रहेगा। जाम खुलवाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित कई अधिकारी पहुंचे, लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed