{"_id":"6ae601caa547de5617016f63","slug":"no-relief-from-waterlogging-even-after-24-hours-auto-rickshaw-loaded-with-cylinders-overturns-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106027-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 24 घंटे बाद भी नहीं जलभराव से राहत नहीं, सिलिंडर से भरा ऑटो पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 24 घंटे बाद भी नहीं जलभराव से राहत नहीं, सिलिंडर से भरा ऑटो पलटा
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले रास्ते पर जलभराव से लोग परेशान, जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी मुश्किलें
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बारिश थमने के 24 घंटे बाद भी शहर में जलभराव की समस्या से राहत नहीं मिली है। द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले रास्ते पर अब भी पानी भरा हुआ है। जलभराव के चलते सिलेंडरों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की परेशानी और बढ़ गई। रास्ते पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद पानी की निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। यही वजह है कि बारिश रुकने के बावजूद सड़क से पानी नहीं निकल पाया है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। जलभराव के कारण रास्ते से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है।
वहीं, जलभराव का असर आसपास की गतिविधियों पर भी दिखाई दिया। पार्कों में आम दिनों की तरह लोगों की भीड़ नजर नहीं आई। लोगों ने बताया कि आसपास पानी जमा होने और रास्तों पर परेशानी के कारण बाहर निकलने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द पानी निकासी कराने और स्थायी समाधान करने की मांग की है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर विजय ढाका कहना है कि जल भराव वाले स्थानों पर टीम की ओर से पानी निकालने के इंतजाम किए गए हैं।