{"_id":"61706dbc787ab11e9a2fd332","slug":"no-relief-from-viral-and-dengue-5-new-patients-came-gurgaon-news-noi6115056199","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल और डेंगू से राहत नहीं, 5 नए मरीज आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल और डेंगू से राहत नहीं, 5 नए मरीज आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले में डेंगू व वायरल बुखार का प्रकोप कम होेने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि आम तौर पर खाली रहने वाले सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हो रहे हैं। पिछले वर्षों के दौरान नागरिक अस्पताल का डेंगू वार्ड बिल्कुल खाली रहता था, लेकिन इस बार नए मरीजों के आने व डिस्चार्ज होने की प्रक्रिया लगातार चल रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी जिले में डेंगू के 5 नए मरीज आए।
नागरिक अस्पताल से 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसी के साथ जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 189 हो गई है। खास बात यह है कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए तमाम आवश्यक कदम उठाने का दावा कह रहे हैं, लेकिन रोज बढ़ रही डेंगू के मरीजों की संख्या उनके दावों की पोल खोल रही है।
हालात यह हैं कि पिछले एक माह में ही डेंगू के 150 नए मरीज आ चुके हैं। निजी अस्पतालों की बात करें तो टाइफाइड, डायरिया समेत मौसम से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। हालांकि, सच्चाई यह भी है कि निजी अस्पतालों में भर्ती डेंगू व मलेरिया के मरीजों की सटीक जानकारी नहीं आ पा रही है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू मरीजों का सही आंकड़ा देने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग रैपिड फीवर सर्वे के तहत बुखार के लक्षणों वाले मरीजों से जांच के लिए नमूने ले रहा है। इसके तहत अब तक 4,76,779 घरों की जांच की जा चुकी है। वहीं, रैपिड फीवर मास सर्वे की टीम ने शुक्रवार को जिले में 8756 घरों की जांच की। इनमें शहरी क्षेत्र के 3241 घर शामिल हैं, जबकि ग्रामीण इलाके के 5515 घरों को कवर किया गया है। अब तक डेंगू के लक्षणों वाले 3047 नमूने लिए जा चुके हैं। इसमें से जांच के बाद 189 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
जिले में बुधवार को डेंगू की जांच के लिए 35 नमूने लिए गए। मच्छरों का लार्वा मिलने पर बुधवार को नगर निगम की तरफ से 38 नोटिस जारी किए गए, जबकि इस वर्ष अब तक कुल 12776 नोटिस दिए गए हैं। नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए हाउस टू हाउस सर्वे कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को भी जिले में 9448 घरों की जांच की गई। अब तक 114 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया है। अब तक 22788 कंटेनर की जांच की गई है। इनमें से 35 जगहों पर मच्छरों का लार्वा पाया गया है।