{"_id":"6a777edaaa098c848807c9a3","slug":"no-park-facility-in-surat-nagar-phase-1-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-97105-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सूरत नगर फेज-1 में पार्क की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सूरत नगर फेज-1 में पार्क की सुविधा नहीं
विज्ञापन
बच्चों को सड़कों पर खेलना पड़ता है, बुजुर्गाें को भी होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सूरत नगर फेज-1 में रहने वाले लोगों के लिए पार्क की सुविधा नहीं है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने के लिए जगह नहीं है। लोगों के अनुसार कॉलोनी में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं, लेकिन पार्क नहीं होने के कारण बच्चों को खेलने के लिए गलियों, सड़कों या खुले स्थानों का सहारा लेना पड़ता है।
लोगों ने बताया कि सुबह और शाम के समय बुजुर्गों और महिलाओं को टहलने के लिए आसपास के इलाकों में जाना पड़ता है। निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में पार्क के लिए जमीन उपलब्ध कराकर पार्क विकसित किया जाना चाहिए। इससे बच्चों को खेलने और लोगों को खुले वातावरण में समय बिताने की सुविधा मिलेगी। लोगों ने नगर निगम से सूरत नगर फेज-1 में पार्क विकसित करने की मांग की है।
यह कॉलोनी कई साल पहले विकसित हुई है। इसके बावजूद यहां पार्क की सुविधा नहीं है।
- अनुभव, निवासी
पार्क नहीं होने के कारण बच्चों को मजबूरन गलियों और मुख्य सड़कों पर खेलना पड़ता है।
-आशीष, निवासी
बुजुर्गों के लिए भी सुबह और शाम टहलने के लिए पार्क नहीं है। उन्हें परेशानी होती है।
- गगन रावत, निवासी
यहां कुछ जगह खाली पड़ी है। सरकार को जमीन उपलब्ध कराकर पार्क विकसित करना चाहिए।
- रंजीत रंजन, निवासी