{"_id":"63123ae2c2a8a632e21d0e26","slug":"no-electricity-in-pivotal-diwan-society-gurgaon-news-noi6683911136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीवोटल दीवान सोसाइटी में बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीवोटल दीवान सोसाइटी में बिजली नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर-84 स्थित पीवोटल दीवान सोसाइटी में दो दिन से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। एनजीटी के आदेश के बाद सोसाइटी में जेनसेट बंद करने की घोषणा हुई। बृहस्पतिवार को 12 घंटे ही बिजली की आपूर्ति की सूचना दी गई। हर दो घंटे पर बिजली कटौती शुरू हुई। जिसके बाद ट्रांसफार्मर खराब हो गया। सोसाइटी के निवासी महेश निखंडे ने बताया कि बृहस्पतिवार से बिजली नहीं है। आरओ काम नहीं कर रहा है। सोसाइटी में पानी भी नहीं है।
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए महासचिव सुनील यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से हम बगैर बिजली के हैं। उमस भरी गर्मी के कारण बुरा हाल है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीत शर्मा ने बताया कि हम सोसाइटी की समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला तक से गुहार लगा चुके हैं। बिजली के 33 केवीए सबस्टेशन के लिए बिजली निगम जो बैंक गारंटी मांग रहा है, वह बिल्डर हमसे लेना चाह रहा है। लोगों ने सोसाइटी की विभिन्न समस्याओं को लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और रेरा में भी शिकायत दर्ज कराई है। केवल बिजली का कनेक्शन अस्थाई होने की समस्या नहीं हैं, यहां पानी के लिए भी नियमानुसार कनेक्शन नहीं है। इसके अलावा ग्रीन एरिया को कमर्शियल बना दिया गया है। बच्चों के खेलने की जगह नहीं है।
सोसाइटी के निवासी पराग, विकास, निखिल शर्मा और निखिल भारद्वाज आदि बताया कि हमलोग आए दिन हो रही बिजली की समस्या से पहले से ही परेशान है। आए दिन यहां फॉल्ट आते रहते हैं। डीजी सेट बंद किए जाने की घोषणा के बाद से 12 घंटे बिजली दिए जाने की बात थी मगर अभी दो दिन से बिल्कुल आपूर्ति नहीं हुई है। उपायुक्त और डीएचबीवीएन और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग को हमारे मामले में संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
मानेसर बिजली निगम के एसडीओ गौरव दहिया ने बताया कि सोसाइटी में लोड से ज्यादा बिजली लेने के कारण बार-बार करंट ट्रांसफार्मर जल जाता है। बिल्डर बैंक गारंटी भरकर स्थायी कनेक्शन लेगा तभी उन्हें 11 केवी की लाइन मिल सकेगी।