{"_id":"6465c35f22e2712a060e5b05","slug":"nitin-gadkari-reached-and-inspected-country-first-elevated-highway-dwarka-expressway-in-gurugram-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dwarka Expressway: देश के पहले एलिवेटेड हाईवे का नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण, इन सुविधाओं से है लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dwarka Expressway: देश के पहले एलिवेटेड हाईवे का नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण, इन सुविधाओं से है लैस
Fri, 19 May 2023 01:42 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 19 May 2023 01:42 AM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश के पहले एलिवेटेड हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। उनके साथ सांसद राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी देश के पहले एलिवेटेड हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने के लिए गुरुग्राम पहुंचें। यहां उन्होंने एलिवेटेड हाईवे द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना मौजूद रहे। द्वारका एक्सप्रेसवे 9 हजार करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है और इसकी लंबाई 29 किलोमीटर है। गडकरी के आने से पहले ही प्राधिकरण ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली थी।
विज्ञापन
हरियाणा और दक्षिणी दिल्ली को जोड़ने वाला द्वारका एक्सप्रेसवे का चार हिस्सों में बांटकर निर्माण किया है। जिनमें दिल्ली क्षेत्र के 10.01 किमी क्षेत्र को दो और हरियाणा क्षेत्र में 18.9 किमी क्षेत्र को भी दो क्षेत्रों में रखा गया है। हरियाणा क्षेत्र के दोनों क्षेत्रों में निर्माण कार्य 93.2 और 99.25 फीसदी तक पूरा हो चुका है और पूरी उम्मीद है यह दोनों क्षेत्र जुलाई तक चालू हो जाएंगे। वहीं दिल्ली क्षेत्र का कार्य वर्ष 2024 में पूरा होगा। हालांकि यहां पर क्लोवर लीफ पर वाहन चल रहे हैं। इसे खोला नहीं गया है। लेकिन वाहन चालक स्वयं ही इसका उपयोग कर रहे हैं।
द्वारका एक्सप्रेसवे इन सुविधाओं से लैस
पिछले हफ्ते उपायुक्त निशांत कुमार यादव एनएचएआई और अन्य अधिकारियों के साथ खेड़की दौला स्थित क्लोवर लीफ पहुंचकर द्वारका एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य का जायजा ले चुके हैं। इस प्रोजेक्ट के निर्माण पर करीब 9 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत है। इस एक्सप्रेसवे पर यातायात की सुगमता और सफर करने वालों की सुरक्षा के लिए आईटीएस, एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, टोल मैनेजमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, सर्विलांस आदि अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल होगा।
एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ बन रहे ये रिकॉर्ड
दो लाख एमटी स्टील का प्रयोग। एफिल टावर की तुलना में 30 गुना अधिक है।
20 लाख सीयूएम कंक्रीट का इस्तेमाल, जो बुर्ज खलीफा की तुलना में छह गुना अधिक है।
12 हजार वृक्षों का ट्रांसप्लांट किया गया, भारत में इतने बड़े स्तर पर पहली बार ऐसा हुआ है।
एक और योजना
गडकरी ने बताया कि हमारी आने वाली परियोजनाओं में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जेवर हवाई अड्डे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बीच कनेक्टिविटी शामिल है। यह सड़क 3,000 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी और 32 किलोमीटर लंबी होगी। जून 2025 तक यह प्रोजेक्ट पूरा होगा।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में 9000 करोड़ की लागत से बन रहे 29.6 किमी, 8 लेन एक्सेस कंट्रोल द्वारका एक्सप्रेसवे का मुआयना। #PragatiKaHighway #GatiShakti #DwarkaExpressway pic.twitter.com/0mqARwZDvM
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) May 18, 2023विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा और दक्षिणी दिल्ली को जोड़ने वाला द्वारका एक्सप्रेसवे का चार हिस्सों में बांटकर निर्माण किया है। जिनमें दिल्ली क्षेत्र के 10.01 किमी क्षेत्र को दो और हरियाणा क्षेत्र में 18.9 किमी क्षेत्र को भी दो क्षेत्रों में रखा गया है। हरियाणा क्षेत्र के दोनों क्षेत्रों में निर्माण कार्य 93.2 और 99.25 फीसदी तक पूरा हो चुका है और पूरी उम्मीद है यह दोनों क्षेत्र जुलाई तक चालू हो जाएंगे। वहीं दिल्ली क्षेत्र का कार्य वर्ष 2024 में पूरा होगा। हालांकि यहां पर क्लोवर लीफ पर वाहन चल रहे हैं। इसे खोला नहीं गया है। लेकिन वाहन चालक स्वयं ही इसका उपयोग कर रहे हैं।
द्वारका एक्सप्रेसवे इन सुविधाओं से लैस
पिछले हफ्ते उपायुक्त निशांत कुमार यादव एनएचएआई और अन्य अधिकारियों के साथ खेड़की दौला स्थित क्लोवर लीफ पहुंचकर द्वारका एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य का जायजा ले चुके हैं। इस प्रोजेक्ट के निर्माण पर करीब 9 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित लागत है। इस एक्सप्रेसवे पर यातायात की सुगमता और सफर करने वालों की सुरक्षा के लिए आईटीएस, एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, टोल मैनेजमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, सर्विलांस आदि अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल होगा।
एक्सप्रेसवे के निर्माण के साथ बन रहे ये रिकॉर्ड
दो लाख एमटी स्टील का प्रयोग। एफिल टावर की तुलना में 30 गुना अधिक है।
20 लाख सीयूएम कंक्रीट का इस्तेमाल, जो बुर्ज खलीफा की तुलना में छह गुना अधिक है।
12 हजार वृक्षों का ट्रांसप्लांट किया गया, भारत में इतने बड़े स्तर पर पहली बार ऐसा हुआ है।
एक और योजना
गडकरी ने बताया कि हमारी आने वाली परियोजनाओं में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जेवर हवाई अड्डे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बीच कनेक्टिविटी शामिल है। यह सड़क 3,000 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी और 32 किलोमीटर लंबी होगी। जून 2025 तक यह प्रोजेक्ट पूरा होगा।
#WATCH | Our upcoming projects include connectivity between Indira Gandhi International Airport to Jewar Airport and also to Delhi-Mumbai Expressway. This road will be 32 kilometres in length worth Rs 3,000 crores. This project will be completed by June 2025: Union Minister Road,… pic.twitter.com/fHgmBCPXFI
— ANI (@ANI) May 18, 2023