फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nigerian youth arrested for cheating money by befriending women

Gurugram: महिलाओं से दोस्ती कर रुपए ठगने के मामले में नाइजीरियन युवक गिरफ्तार, ऐसे बनाता था शिकार

Mon, 03 Apr 2023 08:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 03 Apr 2023 08:46 PM IST
सार

साइबर क्राइम साउथ पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में संलिप्त नाइजीरिया मूल के व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी इगनाटूस नगोसाईन के रूप में हुई। पुलिस आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Nigerian youth arrested for cheating money by befriending women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

साइबर क्राइम साउथ पुलिस ने शादी डॉट कॉम पर महिलाओं से दोस्ती कर धोखाधड़ी करके उनसे रुपये वसूलने के आरोपी नाइजीरियन मूल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऐसे गिरोह में शामिल है जो महिलाओं/लड़कियों के साथ दोस्ती करने के बाद उन्हें गिफ्ट भेजने की कस्टम ड्यूटी के नाम पर, विदेश से भारत मिलने आने पर रुपए एक्सचेंज ड्यूटी के नाम पर धोखाधड़ी करके ठगी करते हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सेक्टर-70 की पिरामिड अर्बन होम्स सोसाइटी में रहने वाली समीक्षा सुभद्रसिनी की शादी डॉट कॉम एम पर प्रोफाइल है। मार्च 2023 में एक युवक की आई रिक्वेस्ट को समीक्षा ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप पर बातचीत होने लगी। युवक ने बताया कि वह भारत से शिव जाधव है और वह डायमंड क्वालिटी कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, तुर्की में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम करता है। युवक ने कहा कि वह समीक्षा के घर कुछ बैग भेजना चाहता है। जिस पर उसने शिव की मदद के लिए अपने घर का पता उसे बता दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सुनीता नामक महिला ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ऑफिसर बताते हुए समीक्षा से कहा कि उसके नाम तुर्की से कुछ पार्सल (बैग) प्राप्त हुए हैं। जिनमें बहुत सारे डॉलर हैं, जो भारत में अवैध हैं। इसलिए कस्टम क्लीयरेंस के लिए 38,500 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि भुगतान नहीं किया गया तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी। जिसके बाद 20 मार्च 2023 को समीक्षा ने यह भुगतान कर दिया। इसके बाद फिर उस महिला का फोन आया और कस्टम प्रमाण पत्र निकासी के लिए 1,35,000 हजार रुपये की मांग की। भुगतान नहीं करने पर मनी लॉड्रिंग मामले में सलाखों के पीछे भेजने की धमकी दी गई। समीक्षा ने यह भुगतान भी कर दिया। अब समीक्षा से 2,50,000रुपये मांगे गए तो उसे समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम साउथ पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने में संलिप्त नाइजीरिया मूल के व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी इगनाटूस नगोसाईन के रूप में हुई। पुलिस आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed