{"_id":"5cf94c39bdec22073407614b","slug":"nhai-clean-encroachment-in-badshahpur-gurgaon-news-noi4420003174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादशाहपुर में एनएचएआई ने तोड़े 40 निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादशाहपुर में एनएचएआई ने तोड़े 40 निर्माण
विज्ञापन
बादशाहपुर में तोड़फोड़ करते हुए एनएचएआई व डीटीपी टीम।
- फोटो : Gurgaon
बादशाहपुर में एनएचएआई ने तोड़े 40 निर्माण
गुरुग्राम। गुरुग्राम से अलवर तक बनाए जा रहे एलिवेटिड रोड पर आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे चरण की तोड़फोड़ की गई। एनएचएआई और जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने संयुक्त कार्रवाई कर 40 निर्माणों को गिराया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई। इस दौरान भारी पुलिसबल मौजूद रहा। इससे पहले मंगलवार को 50 निर्माण तोड़े गए थे। एनएचएअई को 15 दिन में एलिवेटिड फ्लाईओवर निर्माण में बाधा बन रहे 350 निर्माणों को तोड़ना है।
दिल्ली से अलवर तक हाइवे को चौड़ा कर 6 लेन बनाने का काम किया जाना है। इसके साथ ही बादशाहपुर में 6 किलोमीटर लंबा एलिवेटिड फ्लाईओवर बनाया जाना है। सोहना से भोंड़सी तक सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू हो चुका है। बादशाहपुर में फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सड़क को चौड़ा किया जाना है, जिससे कि रूट डॉयवर्ट किया जा सके। वहीं इसमें बाधा बन रहे निर्माणों को नोटिस दिया गया था। मंगलवार को पहले चरण की कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को दूसरे चरण की कार्रवाई की गई है। बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एनएचएआई, डीटीपी व पुलिस बल मौके पर पहुंच गए और करीब 5 घंटे तक कार्रवाई की।
कार्रवाई के कारण सड़क पर लगा जाम
बादशाहपुर में एनएचएआई द्वारा की जा रही तोड़फोड़ की कार्रवाई के कारण सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया। करीब 1 घंटे तक वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बादशाहपुर से वाटिका चौक की तरफ आने वाले वाहनों को इस कारण सबसे अधिक परेशानी हुई। करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। कार्रवाई पूरी होने के करीब 30 मिनट बाद यातायात सुचारू हो सका।