{"_id":"68c82b6acf6fec2e3b004743","slug":"newborn-dies-during-delivery-in-sohna-civil-hospital-commotion-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-67378-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोहना नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोहना नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, हंगामा
Mon, 15 Sep 2025 08:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:36 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने स्टाफ पर लगाया लापरवाही और दुर्व्यवहार का आरोप, महिला को 11 वर्ष बाद हुआ था बच्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला के परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल में तैनात डॉक्टरों पर लापरवाही और स्टाफ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। परिजनों ने घटना की शिकायत अस्पताल एसएमओ को दी है। महिला को 11 वर्ष बाद बच्चा हुआ था।
हाजीपुर निवासी शमशेर ने बताया कि महिला कोमल को स्थानीय नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह दाखिल कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर महिला की हालत को सामान्य बता रहे थे। दोपहर तीन बजे बाद डॉक्टरों ने कहा कि बच्चा उल्टा है। कुछ देर बाद ही बच्चे की मौत की खबर परिजनों को मिली तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया तथा डॉक्टरों व स्टाफ पर लापरवाही व दुर्व्यवहार का आरोप लगा डाला।
गर्भवती महिला के साथ आई महिला ने बताया कि डॉक्टर अंत तक सब कुछ सामान्य बता रहे थे। किंतु कुछ समय बाद ही उन्होंने बच्चे के उल्टा होने की सूचना दी तथा महिला को निजी अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन जब एंबुलेंस लेकर पहुंचे तो नवजात की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वर्जन
महिला को सोमवार को ही दाखिल किया गया था। उसका बच्चा उल्टा था। डिलीवरी के दौरान बच्चे का सिर फंस गया था। इससे बच्चा सांस नहीं ले सका। पीड़ित महिला के परिजनों ने शिकायत दी है जिस पर जांच की जाएगी। -डॉ. रणविजय, एसएमओ