फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New Town Railway Station development work is progressing rapidly.

Gurugram News: तेजी से चल रहा न्यू टाउन रेलवे स्टेशन का विकास कार्य

Thu, 20 Nov 2025 04:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
New Town Railway Station development work is progressing rapidly.
फरीदाबाद। फरीदाबाद न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए सरकार की ओर से तेजी से कार्य चल रहा है। रेलवे ने स्टेशन के सौंदर्यीकरण और विस्तार की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार आने वाले समय में यह स्टेशन पूरी तरह से नए और आकर्षक स्वरूप में दिखाई देगा। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जा रहा है। वेटिंग हॉल, वाई-फाई, साफ-सुथरे प्लेटफॉर्म, बेहतर लाइटिंग सहित कई आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कनेक्टिविटी की दृष्टि से भी यह स्टेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास ही एस्कॉर्ट मुजेसर और बाटा चौक मेट्रो स्टेशन मौजूद हैं। अधिकारियों का मानना है कि स्टेशन के अपग्रेड होने के बाद यात्रियों की आवाजाही में इजाफा होगा। स्थानीय निवासी चंदन ने स्टेशन के आधुनिकीकरण को क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा कदम बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed