फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   New feeder started in Todapur, will get relief from power cuts

Gurugram News: टोडापुर में नया फीडर शुरू, बिजली कटौैती से राहत मिलेगी

Fri, 02 May 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
New feeder started in Todapur, will get relief from power cuts
गुरुग्राम। नगर परिषद पटौदी के जाटौली मंडी स्थित टोडापुर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नया फीडर चालू कर दिया गया है। एसडीओ प्रभंस प्रताप ने बताया कि पहले टोडापुर और हेलीमंडी एक फीडर से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

फीडर की कम संख्या होने की वजह से करीब 4000 उपभोक्ताओं पर अत्यधिक लोड पड़ता था। अब टोडापुर के 1800 उपभोक्ताओं के लिए नया फीडर चालू होने से बिजली कटौैती से राहत मिलेगी। उनके अनुसार, इससे न केवल टोडापुर में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी बल्कि हेलीमंडी के उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा। नया फीडर पटौदी पावर हाउस से श्रीराम चौक तक चार किलोमीटर लाइन के जरिये जुड़ा है। गर्मियों में ओवरलोड की वजह से होने वाली तार टूटने और लाइन खराब होने की समस्या अब समाप्त हो जाएगी। इस अवसर पर जेई संजय रंगा, अमित कुमार, योगेन्द्र गोस्वामी और रमेश कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed