{"_id":"656b7b8922471fffdd0c4884","slug":"new-education-policy-includes-education-and-values-sudhir-singla-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-19938-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और संस्कारों का समावेश है नई शिक्षा नीति : सुधीर सिंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और संस्कारों का समावेश है नई शिक्षा नीति : सुधीर सिंगला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति विद्यार्थियों में सिर्फ शिक्षा ही नहीं, संस्कारों का भी सृजन करेगी। इस नीति को अपनाकर शिक्षण संस्थान देश की भावी पीढ़ी को और बेहतरी से तैयार करें। यह बात उन्होंने विकास पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में कही। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षा का सार्वभौमीकरण किया जाएगा। एनईपी की विशेषता यह भी है कि पांचवीं कक्षा तक शिक्षा मातृ भाषा या फिर क्षेत्रीय भाषा में प्रदान की जाएगी। उन्होंने निजी शिक्षण संस्थानों से कहा कि वे शिक्षा को पेशा नहीं सेवा मानकर चलें। इस अवसर पर यशपाल बतरा, मनीष वजीराबाद पार्षद, विवेक अदलखा, रजनी अदलखा, विनोद यादव, श्याम प्रजापति, आरपी सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।