फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Nephew withdrew Rs 25 lakh from account; FIR registered

Gurugram News: भतीजे ने खाते से 25 लाख रुपये निकाले, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 28 Oct 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Nephew withdrew Rs 25 lakh from account; FIR registered
गुरुग्राम। एक व्यक्ति के भतीजे ने मोबाइल में नेट बैंकिंग चालू करने के बहाने उसके बैंक खाते से 25 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बांस कुशला गांव निवासी टिक्कम को जनवरी 2026 में जमीन का मुआवजा मिला था। इसके बाद उसके रिश्ते के भतीजे अमित कुमार ने उससे नजदीकी बढ़ाई। आरोप है कि पांच जून 2026 को अमित ने फोन करने के बहाने टिक्कम का मोबाइल लिया। उसने पांच हजार रुपये भूपेंद्र चौहान के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पांच जून से 28 जुलाई के बीच अमित ने अलग-अलग बहाने से फोन लेकर करीब 25 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए। टिक्कम को 30 जुलाई को बैंक में केवाईसी कराने पहुंचने पर धोखाधड़ी का पता चला। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद टिक्कम ने अपनी यूपीआई आईडी और नेट बैंकिंग बंद कराई। उसने बैंक स्टेटमेंट भी निकलवाई। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जिन खातों में रुपये गए हैं, उन बैंक धारकों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed