फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Negligence of the administration is making the park barren.

Gurugram News: पार्क को बंजर बना रही प्रशासन की लापरवाही

Tue, 19 May 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Negligence of the administration is making the park barren.
रखरखाव के अभाव में झूले और जिम की मशीनें टूटी, सूख रहे पेड़-पौधे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। समसपुर गांव में बना पार्क प्रशासन की लापरवाही के कारण बंजर जमीन बनता जा रहा है। करीब डेढ़ साल पहले नगर निगम द्वारा यहां लाखों रुपये की लागत से बच्चों के लिए झूले व ओपन जिम की मशीनें लगवाई गई थीं लेकिन सभी मशीनें कुछ ही महीनों में टूटकर कबाड़ में तब्दील हो गईं। इसके अलावा पार्कों में पानी का कनेक्शन न होने की वजह से पौधे और घास पूरी तरह सूख चुके हैं, जिससे पार्क अब मैदान जैसे नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि पार्क हरियाली खो चुका है, जिससे ये पार्क कम मैदान ज्यादा नजर आने लगा है। झूले बदरंग होते जा रहे हैं। सुबह शाम यहां पर धूल मिट्टी उड़ती रहती है।
ठेकेदार पर घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप
जब ये झूले और जिम की मशीनें लगी थीं तो ग्रामीण बहुत खुश हुए थे लेकिन ठेकेदार ने इनमें इतनी घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया कि चंद दिनों में ही टूट गए। -सूरज भान, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


पार्कों में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों ने कई बार निगम के अधिकारियों से पानी के कनेक्शन की मांग की ताकि पेड़-पौधों को बचाया जा सके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। -अजय कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड-14 के पार्कों की यह दुर्दशा सीधे तौर पर जनता के पैसे की बर्बादी है। डेढ़ साल के भीतर ही सब कुछ बर्बाद हो जाना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। -बिजय सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed