Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Negligence hanging from the poles

Gurugram News: खंभों पर लटकी लापरवाही

Thu, 26 Nov 2026 05:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Negligence hanging from the poles
सेक्टर-31 में नहीं जल रहीं स्ट्रीट लाइटें, सड़कों पर लावारिस कुत्ते बढ़ा रहे परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। सेक्टर-31 के निवासी इन दिनों खराब स्ट्रीट लाइटों, लावारिस कुत्तों के आतंक और बदहाल सफाई व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। यहां खंभों पर लाइट नहीं लापरवाही लटकी हुई है, जो प्रशासन को दिखाई नहीं देती है।
इलाके के कई ब्लॉकों और चिल्ड्रेन पार्क के पास लंबे समय से लाइटें बंद होने के कारण रात में घना अंधेरा छाया रहता है, जिससे हाईवे और कॉरपोरेट दफ्तरों से लौटने वाली कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा पर संकट मंडरा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, सेक्टर में लावारिस कुत्तों के काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं और पिछले एक महीने में एक बच्चे समेत चार लोग इसका शिकार हो चुके हैं। ग्रीन बेल्ट पर सीवेज की गंदगी और खुली नालियों की समस्या से परेशान आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने अब नए निगमायुक्त डॉ. पंकज से मुलाकात कर जल्द समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
निगमायुक्त से लगाई समाधान की गुहार

निगमायुक्त से सेक्टर की कई समस्याओं के समाधान की गुहार लगाई। कुत्तों के टीकाकरण और बंध्याकरण की समस्या सबसे अहम है, इनदिनों लावारिस कुत्ते बहुत आक्रामक हो गए हैं। - बीएस यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष



महिलाओं को काफी दिक्कत आ रही है। कई हिस्से में स्ट्रीट लाइटें बिल्कुल नहीं जल रही हैं। अंधेरे में अपराध की आशंका बढ़ जाती है। हाईवे के साथ होने के कारण हमारा सेक्टर में सुरक्षा की ज्यादा जरूरत है। -मोनिका स्वामी


ड्रेनेज लाइनें खुली पड़ी हैं। इनमें गंदगी जा रही है। स्ट्रीट लाइटों की समस्या बहुत अहम है। निगमायुक्त से मांग है कि इस समस्या से जल्द से जल्द निजात दिलाई जाए। गंदगी के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। - दमन दीवान

कूड़े का उठान नहीं हो रहा है, सेक्टर के लोग गंदगी से खासे परेशान हैं। लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। क्षेत्र में कुत्ते काटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद इस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। - अरविंद चड्ढा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed