{"_id":"6813c251baad7111a5092da4","slug":"neet-2736-students-will-appear-for-the-exam-at-9-examination-centers-in-palwal-gurgaon-news-c-24-1-as11003-114103-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : पलवल में 9 परीक्षा केंद्रों पर 2736 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट : पलवल में 9 परीक्षा केंद्रों पर 2736 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
उपायुक्त ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए की समीक्षा बैठक
पलवल। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के लिए जिले में स्थापित किए गए सभी परीक्षा केंद्रों में एसओपी की पालना के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बृहस्पतिवार को जिला सचिवालय के सभागार में आगामी 4 मई को जिले में आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिले में 9 परीक्षा केंद्रों पर 2736 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि ध्यान रखा जाए कि परीक्षा केंद्र के आस-पास किसी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण न हो। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट सुनिश्चित हो। स्ट्रॉन्ग रूम और पेपर कलेक्शन रूम में सुरक्षा के कड़े प्रबंध होने चाहिए और परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होना चाहिए। पार्किंग की व्यवस्था हो और स्टाफ की वेरिफिकेशन करवाने के लिए पुलिस विभाग को विवरण उपलब्ध करवाया जाए। आगामी 4 मई को जिला में 9 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2736 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 1344 छात्र तथा 1392 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की होगी पुलिस वेरिफिकेशन
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे और अधिकारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा प्रबंधों के साथ-साथ विशेष रूप से ट्रैफिक प्रबंधन के लिए निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम ज्योति, एसडीएम विकास यादव, एसडीएम गुरमीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, नीट परीक्षा के सिटी कोऑर्डिनेटर दीपक सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।