फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ncontrolled car collided with tree, two died

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, दो की मौत

Thu, 22 Jul 2021 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
ncontrolled car collided with tree, two died
गुरुग्राम। एमजी रोड पर होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले एक युवक ने अपने साथी के साथ कार में लिफ्ट ली थी। मृतक के दोस्त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हादसे में मरने वालों की पहचान ललित व संजय के तौर पर हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ। मामले की शिकायत उत्तराखंड नैनीताल के राम नगर निवासी अनिल शर्मा ने दी है। वह सेक्टर-29 स्थित एक क्लब में बतौर कुक नौकरी करते हैं। इसी क्लब में उनके परिवार का युवक 24 साल का ललित छपानी भी नौकरी करता था। दोनों सुखराली गांव में किराए पर रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे दोनों सैर करने के लिए घर से निकले। एमजी रोड होते हुए वे सहारा मॉल तक गए। वहां पर ललित को थकावट होने लगी। ललित ने लिफ्ट लेकर घर चलने को कहा। आरोप है कि तभी उन्होंने एक होंडा कार चालक को लिफ्ट का इशारा देकर रुकवाया।
विज्ञापन

कार में पहले से तीन युवक सवार थे। शिकायतकर्ता व उसका साथी पिछली सीट पर बैठ गए। चालक का नाम वे आपस में रितेश, उसके साथ बैठे युवक का नाम आशीष व पीछे बैठे युवक का संजय बोलकर बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि चालक रितेश काफी तेज स्पीड से कार चला रहा था। उसे कार धीमे चलाने को कहा, लेकिन वो नहीं माना। तभी तेज स्पीड के चलते कार अनियंत्रित होकर एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेट्रोपोलियन मॉल के सामने फुटपाथ पर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास स्थित एमजी रोड पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो तीन युवक घायल थे जबकि पिछली सीट पर बैठे दो युवक बेहोश हो चुके थे। घायलों को इलाज के लिए हॉस में एडमिट कराया गया। बेहोश दोनों युवकों को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएलएफ सेक्टर-29 थाना के एएसआई गजराज ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed