{"_id":"615dde908ebc3e61ec56f456","slug":"navratri-from-today-there-will-be-tight-security-in-sheetla-mata-temple-gurgaon-news-noi6089897199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज से, शीतला माता मंदिर में रहेगी कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज से, शीतला माता मंदिर में रहेगी कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन
गुरुग्राम। शारदीय नवरात्र आज से शुरू हो जाएंगे। इन नौ दिनों तक शीतला माता मंदिर में मेले के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से डेढ़ सौ सुरक्षा कर्मी लगाए गए हैं जिनमें 50 महिला कर्मी भी हैं। वहीं दूसरी ओर नवरात्र से एक दिन पूर्व बुधवार को बाजारों में खरीदारों के पहुंचने से दुकानों पर रौनक दिखाई दी। हालांकि लोग जरूरत के हिसाब से ही सामान खरीद रहे हैं। दुर्गा पूूजा के सामान में भी 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।
दुकानदारों का कहना है कि कोरोना महामारी से पहले लोग नवरात्रों में बड़े स्तर पर पूजा-अनुष्ठान करते थे। करीब डेढ़ साल में काफी कुछ बदलाव आ चुका है और लोग घरों में पाठ-पूजा करके नवरात्रों के व्रत रख रहे हैं, ऐसे में सामान की खरीदारी में कमी आई है।
बुधवार को लोग फलों की दुकानों, पूजा के सामान की दुकानों आदि पर खरीदारी करते रहे। दुकानों पर धूप-अगरबत्ती, चुनरी, नारियल, जोत, कलावा खरीद रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण अबकी बार बड़े स्तर पर दुर्गा पूजा का आयोजन नहीं किया जाएगा। जिन संस्थाओं द्वारा दुर्गा पूजा की जाती थी, वे अब छोटे स्तर पर पूजा कार्यक्रम करेंगे।
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-15 में पूर्बपल्ली दुर्गाबारी समिति द्वारा हर वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है लेकिन अबकी बार कोरोना महामारी के कारण यहां पर दुर्गा पूूजा नहीं होगी और न ही पांडाल लगाया जाएगा। संस्था से मिहिर करमाकर ने बताया कि संस्था द्वारा जिले के सोहना रोड स्थित एक फार्महाउस में छोटे स्तर पर पूजा कार्यक्रम रखा गया है, जहां सीमित संख्या में लोग शामिल हो सकेंगे और कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा को सोशल मीडिया पर ऑनलाइन किया जाएगा, ऐसे में लोग घरों में बैठकर ही पूरा कार्यक्रम देख सकेंगे। वहीं दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद को पैकेट में श्रद्धालुओं के घरों तक पहुंचाया जाएगा।