{"_id":"6820d9f419d5cda65f03eafc","slug":"national-highways-road-is-dilapidated-going-to-alwar-is-difficult-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103200-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नेशनल हाईवे की सड़क जर्जर, अलवर जाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नेशनल हाईवे की सड़क जर्जर, अलवर जाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पीडब्ल्यूडी विभाग ने उच्चाधिकारियों को भेजा मरम्मत का एस्टीमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। नेशनल हाईवे 248-ए के नूंह से मुंडाका बोर्डर तक फोरलेन बनने में अभी देरी है। लेकिन इस बीच इस सड़क पर बने गड्ढे इस समय लोगों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में इस चर्चित रोड पर बने गड्ढों की रिपेयरिंग का कार्य पूरा हुआ है। लेकिन अलवर की तरफ जाने वाली सड़क जर्जर है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
क्षेत्रीय निवासी मोहम्मद खालिद, एडवोकेट नसीम अहमद, सलीम कुरैशी, सुनील बंसल, नीटू जैन, जिला पार्षद उमर पाड़ला आदि ने बताया कि बहुचर्चित गुरग्राम-अलवर हाईवे की लंबे समय से चौड़ीकरण की मांग की जा रही है। इसी वर्ष प्रदेश सरकार ने इस सड़क को नूंह से मुंडाका बॉर्डर तक फोरलाइन बनाने की घोषणा की है, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह सड़क इतनी जर्जर हो चुकी है कि अलवर की तरफ जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मात्र एक घंटे में अलवर की दूरी सड़क जर्जर होने के चलते दो से तीन घंटे में पूरी हो रही है। इसके अतिरिक्त इस सड़क पर गड्ढों से बचने के चक्कर में दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग ने हाल ही में इस सड़क पर पेच वर्क कराया है। लेकिन यह रिपेयरिंग पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्चाधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ आस मोहम्मद ने बताया कि उक्त संबंध में रिपेयरिंग का एस्टीमेट उच्च अधिकारियों को भेजा है। मंजूरी मिलती ही मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।