फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   National Dengue Day: Awareness campaign is being run from house to house and in schools for dengue prevention.

राष्ट्रीय डेंगू डे : डेंगू बचाव के लिए घर-घर और स्कूलों में चल रहा जागरूकता अभियान

Fri, 15 May 2026 08:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
National Dengue Day: Awareness campaign is being run from house to house and in schools for dengue prevention.
- स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से पानी जमा न होने देने और समय पर जांच कराने की अपील की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। राष्ट्रीय डेंगू डे के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में डेंगू नियंत्रण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमें घर-घर और स्कूलों में जाकर लोगों और बच्चों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दे रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के तहत लोगों को कूलर, गमलों, टायरों और अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने देने की सलाह दी जा रही है। विभाग ने बताया कि पिछले वर्ष जिले में करीब 18 लाख घरों की जांच की गई थी। इसके बावजूद 57 डेंगू मरीज सामने आए थे।

हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को डेंगू बुखार, उसके लक्षण और बचाव के प्रति जागरूक करना है। विशेषज्ञों के अनुसार डेंगू एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है और मानसून के दौरान इसके मामले तेजी से बढ़ते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि डेंगू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते और उल्टी-मतली शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। जिले के कई चिन्हित अस्पतालों में डेंगू की नि:शुल्क जांच सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने लोगों से पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छर भगाने वाली दवाओं का इस्तेमाल करने और घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है।
जिले में डेंगू जांच और मामलों की स्थिति -

वर्ष
घरों की जांच
लार्वा मिले
नोटिस
केस

2018
3,91,660
10,043
1,225 93

2019
7,91,345
16,068
3,325
22

2020
18,53,635
32,829
5,093
51

2021
32,29,281
31,305
15,359
327

2022
39,37,072
18,432
11,615
440

2023
26,74,764
31,827
21,469
276

2024
21,86,317
22,000
18,556
186

2025
18,41,545
18,130
9,252
57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed