फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Namaz was not allowed to be offered in Sector-18 Park, local people and Hindu organizations protested

सेक्टर-18 पार्क में नहीं पढ़ने दी नमाज, स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने जताया विरोध

Fri, 12 Nov 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Namaz was not allowed to be offered in Sector-18 Park, local people and Hindu organizations protested
सेक्टर 18 स्थित पार्क में नमाज का विरोध करते स्थानीय व हिंदू संगठनों के लोग। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। शहर में सार्वजनिक जगहों पर पर खुले में नमाज के संबंध में इस बार शुक्रवार को सेक्टर-18 पार्क में नमाजियों को विरोध का सामना करना पड़ा। नमाज पढ़ने आए समुदाय के 200 से अधिक लोगों को स्थानीय लोगों की भीड़ व हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने रोक दिया और नमाज नहीं पढ़ने दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत करा, सभी को वहां से हटाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमे पर प्रशासन से अनुमति प्राप्त शहर सभी चिह्नित 20 स्थलों पर शांति से नमाज हुई, लेकिन बिना अनुमति के ही सरहौल मोड़ के पास सेक्टर-18 पार्क में पहुंचे नमाजियों को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया। मौके पर आए 100 से अधिक स्थानीय लोग व हिंदू संगठनों के सदस्यों ने नमाजियों को नमाज अदा करने से रोक दिया। नमाजियों से कहा कि इस इलाके में नमाज के लिए चिह्नित स्थल सरहौल मोड़ है न कि सेक्टर-18 का पार्क। पार्क सभी के लिए है, ऐसे में यहां नमाज अदा करने से अन्य लोगों को पार्क का लाभ नहीं मिल पाएगा। इस बीच नमाजियों व स्थानीय लोगों, हिंदू संगठनों के बीच हल्का वाद-विवाद भी हुआ। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों ओर के लोगों को शांत कराते हुए पार्क से सभी को लौटा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में आगे भी नमाज नहीं होने दी जाएगी। यह स्थानीय लोगों के उपयोग के लिए है।
विज्ञापन

कंपनियों के कारण जुट जाते हैं नमाजी
मुस्लिम एकता मंच के चेयरमैन हाजी शहजाद ने बताया कि सेक्टर-18 पार्क में नमाज के लिए जुटने वाले अधिकतर लोग उद्योग विहार की कंपनियों में काम करते हैं। इन लोगों की मजबूरी है कि जुमे की नमाज पढ़ने के लिए इन्हें पार्क में आना पड़ता है। पहले यह अनुमति वाले स्थलों में था। इसे हटाकर कहां अनुमति दी गई है, इसे लेकर भ्रम है। प्रशासन से मिलकर अपील करेंगे कि यहां नमाज पढ़ने वाले सैकड़ों नमाजियों को उचित स्थल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-12 की जगह मदीना मस्जिद को खोलें
हाजी शहजाद ने बताया कि सेक्टर-12 में हिंदू संगठनों के विरोध के कारण व प्रशासन द्वारा इस स्थल को सूची से हटाने के बाद समुदाय के लोगों से यहां नमाज न पढ़ने की अपील की थी, लेकिन इसे लेकर शुक्रवार को ही जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए अपील की है कि या तो स्थल पर अनुमति को बहाल किया जाए, या फिर इसकी जगह पास में ही शीतला माता मंदिर के पास वर्षों से सील पड़ी मदीना मस्जिद को खोला जाए, ताकि वहां नमाज अदा की जा सके।
सेक्टर-18 पार्क में नमाज अदा करने से लोगों को रोका है। यह पार्क सभी लोगों के लिए है, कोई धार्मिक स्थल नहीं है ।यहां भविष्य में भी नमाज नहीं होने दी जाएगी।

- राजीव मित्तल, प्रवक्ता, संयुक्त हिंदू संघर्ष समिति
चिह्नित स्थलों पर शांति से नमाज हुई है। सेक्टर-18 में जरूर थोड़ा विवाद सामने आया है। प्रशासन से मिलकर इस जगह पर सहमति बनाने या इसकी जगह पर उचित जगह दिलाने की मांग करेंगे।
- हाजी शहजाद, चेयरमैन, मुस्लिम एकता मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed