फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal Union President Basant Kumar and his team took oath

Gurugram News: नगर निगम यूनियन के प्रधान बसंत कुमार और उनकी टीम ने ली शपथ

Wed, 06 Aug 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Municipal Union President Basant Kumar and his team took oath
आठ अगस्त को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, 20 व 21 अगस्त को विरोध सभाएं करेंगे आयोजित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम कर्मचारी यूनियन के प्रधान बसंत कुमार व उनके पैनल के अन्य पदाधिकारियों को बुधवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सुखराली सामुदायिक केंद्र में शपथ ग्रहण करवाई।
राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को ईमानदारी, निष्ठा, सद्भावना की शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के 3,480 कर्मचारियों की बहाली, आंदोलन में 26 सफाई कर्मचारी नेताओं की टर्मिनेशन तिथि से वेतन देने व हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का वेतन दिया जाए। उन्होंने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने ऑनलाइन हाजिरी लगाने, ड्यूटी करने के बाद वेतन काटने व ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में आठ अगस्त को सभी शहरों में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य चौराहा पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव व महानिदेशक के आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध करने का भी ऐलान किया। शास्त्री ने कहा कि संघ 20 व 21 अगस्त को सरकार की वादा खिलाफी व मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए विरोध सभाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व राज्य प्रधान पूनम चंद्र रत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सफाई कर्मचारियों के लिए सबसे नुकसानदायक सिद्ध हुई है। इस मौके पर मांगेराम तिगरा, सुनील चिंडालिया, सुरेश नोहरा, रमेश, महेंद्र सिंह सांगलिया, राजेंद्र सिन्द, राजेश बागड़ी, राजपाल, पुरुषोत्तम दानव, सहसचिव सुशीला देवी, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामनिवास ठाकरान फरीदाबाद की जिला प्रधान दिलीप बोहत, सचिव अनिल चंडालिया समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed