फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Municipal corporation employees' 15-day strike continues.

Gurugram News: नगर निगम कर्मियों की 15 दिवसीय हड़ताल जारी

Thu, 20 Aug 2026 05:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation employees' 15-day strike continues.
21 अगस्त तक मांगें न मानने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार द्वारा 13 मई को मानी गई मांगों के पत्र जारी न करने के विरोध में जिले के पुराने नगर निगम कार्यालय में निगम कर्मियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को 15वें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारी कल यानी 21 अगस्त को मुख्य सदर बाजार में दुकानदारों, व्यापारियों और आम जनता से समर्थन की अपील करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 21 अगस्त तक सरकार ने उनकी मांगें लागू करने के आदेश जारी नहीं किए, तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल जाएगी।

हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला प्रधान साहुन खान ने की। इसका संचालन कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा और सचिव धर्मेंद्र जिंगाला ने किया। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार पर तानाशाही और वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि सरकार 13 मई के फैसले के अनुसार, 1175 फायरमैनों और पालिका, परिषद, निगमों के 13000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। उन्होंने ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और अन्य मानी गई मांगों के पत्र जारी करने की भी मांग की। वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने एक भी सीवर या सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed