{"_id":"66f696242a1e2efab409d5b6","slug":"more-than-rs-236-crore-cash-seized-so-far-in-the-election-season-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-40283-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: चुनावी समर में अब तक पकड़ी गई 2.36 करोड़ से ज्यादा की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: चुनावी समर में अब तक पकड़ी गई 2.36 करोड़ से ज्यादा की नकदी
विज्ञापन
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। मतदान की तारीख नजदीक आते हीं नकदी व अवैध शराब की बरामदगी बढ़ती जा रही है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के 40 दिन बाद कमिश्नरेट की पुलिस ने अलग-अलग नाकों से दो करोड़ 36 हजार 140 रुपये बरामद किया है। पुलिस टीम पैसे की जांच के लिए आयकर विभाग को दे दिया है। इस दौरान 23,150 लीटर शराब बरामद किया है। इसकी कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है।
चुनाव के दौरान पैसे व शराब का कॉकटेल रोकने के लिए पुलिस की अलग-अलग 18 टीमें काम कर रही हैं। जांच के दौरान पुलिस ने अब तक 2 करोड़ रुपये की अवैध नकदी के साथ लगभग 4 करोड़ 20 लाख रुपये की अवैध सामग्री बरामद की है।
शांति से मतदान कराना चाहती है पुलिस
पांच अक्तूबर को विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग व जिला प्रशासन नियमों की पालना कराने के लिए कार्रवाई कर रही है। इसके तहत पुलिस अवैध शराब व अवैध नकदी रखने, तस्करी, स्थानांतरित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। जांच के दौरान 50 हजार से अधिक ऐसी नकदी, जिसका कोई हिसाब-किताब न हो मिलने पर जब्त करके नियमानुसार एसटीएफ टीम को सौंपा जाता है।
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में बढ़ी है बरामदगी
पुलिस की छानबीन के दौरान बीते केवल 24 घंटे में गुरुग्राम पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल एक करोड़ 53 लाख 68 हजार रुपये की अवैध नकदी, 24 हजार 490 रुपये की अवैध शराब, 37 हजार 775 रुपये की अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है।
करोड़ों के मादक पदार्थ के साथ अवैध हथियार हुए बरामद
आचार संहिता लागू होने के बाद दस दिन के भीतर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से लगभग 2 करोड़ 36 हजार 140 रुपये की अवैध नकदी, 85 लाख 98 हजार रुपये की अवैध शराब, 1 करोड़ 27 लाख 92 हजार 660 रुपये के मादक पदार्थ, 6 लाख 10 हजार 200 रुपये के अवैध हथियार सहित कुल 04 करोड़ 20 लाख 37 हजार रुपये कीमत की अवैध सामग्री बरामद की गई है।
वर्जन
चुनाव आयोग के आदेश के बाद गठित टीमें अलग-अलग प्वाइंट पर जांच कर रही है। जैसे-जैसे मतदान करीब आ रही वैसे ही पुलिस को और अलर्ट रहने का आदेश दिया गया है। - विकास अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम।