फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   More than 70 people have been questioned in the online MTP kit supply case

Gurugram News: ऑनलाइन एमटीपी किट सप्लाई मामले में 70 से अधिक लोगों से की जा चुकी पूछताछ

Mon, 24 Feb 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
More than 70 people have been questioned in the online MTP kit supply case
पुलिस ने एक आरोपी से 7841 बिल किए बरामद, जानकारी मिलते ही कर दी थी वेबसाइट बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। एमटीपी किट (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) की ऑनलाइन सप्लाई मामले में जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम 70 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं से आरोपी अपूर्व उपाध्याय (वेबसाइट मालिक) से ऑनलाइन एमटीपी किट भेजने संबंधी 7841 बिल बरामद किए गए। इन बिलों में लिखे पतों के आधार पर गुरुग्राम सहित हरियाणा के कई जिलों के लोगों से पूछताछ करके सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के स्वास्थ्य विभाग व गुरुग्राम पुलिस टीम ने जब बदायूं से आरोपी अपूर्व उपाध्याय को गिरफ्तार किया तो उसने वेबसाइट बंद कर दी थी। जिला स्वास्थ्य विभाग व गुरुग्राम पुलिस की टीमें ऑनलाइन एमटीपी किट संबंधी रिकॉर्ड को एकत्रित करने में जुटी हैं, ताकि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत एकत्रित किए जा सकें। एमटीपी एक्ट के जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुमित धनखड़ ने बताया कि आरोपियों से बरामद किए गए बिलों के पतों के आधार पर लोगों से पूछताछ की जा रही है। ऑनलाइन एमटीपी किट मंगवाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है, क्याेंकि एमटीपी किट को बिना डॉक्टर के निरीक्षण व पर्चे के प्रयोग नहीं किया जा सकता। इससे एमटीपी किट की दवाई लेने वाली महिला की जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

मामले में दर्ज हो चुकी तीन एफआईआर
ऑनलाइन एमटीपी किट सप्लाई मामले में जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेक्टर-40 थाना में तीन एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। इनमें एक एफआईआर उत्तर प्रदेश के बदायूं से आरोपी अपूर्व उपाध्याय (वेबसाइट मालिक), दूसरी एफआईआर गाजियाबाद से गिरफ्तार दो आरोपियों सत्यम त्रिपाठी व विपुल त्यागी के खिलाफ है। वहीं, तीसरी एफआईआर बिहार के रितेश के खिलाफ दर्ज की गई है। एमटीपी किट ऑनलाइन सप्लाई मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों अपूर्व उपाध्याय, सत्यम त्रिपाठी व विपुल त्यागी को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed