फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   More people got anti-coronavirus vaccine than target

लक्ष्य से अधिक लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

Fri, 27 Aug 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
More people got anti-coronavirus vaccine than target
गुुरुग्राम। राज्य स्वास्थ्य महानिदेशालय की योजना के मुताबिक शुक्रवार को पूरे प्रदेश में कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया गया। इसी के तहत जिले में शुक्रवार को 66877 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने महाअभियान के तहत शुक्रवार को 64160 लोगों में टीकाकरण की योजना बनाई थी। टीकाकरण के लिए शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के विभिन्न केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार देखने को मिली।
विज्ञापन

महाअभियान को देखते हुए शुक्रवार को सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर लोगों का हुजूम दिखाई दिया। लोगों को उम्मीद थी कि महाअभियान के तहत वह हर हाल में टीका लगवाने में सफल होंगे और ऐसा ही हुआ। शुक्रवार को कुल 66877 लोगों में से 22128 को टीके की पहली व 44749 को दूसरी डोज दी गई। इसमें से शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर 51937 व निजी केंद्रों पर 14940 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने दिया घर-घर टीकाकरण का सुझाव
टीकाकरण के महाअभियान के अवसर पर शुक्रवार को नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल व अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) राजीव अरोड़ा ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों व मेडिकल कॉलेजों के निदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर टीकाकरण का जायजा लिया। इस दौरान वीके पॉल ने टीकाकरण व कोविड जांच के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गुुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की तारीफ की। उन्होंने टीकाकरण की प्रक्रिया को और बेहतर करने के लिए सुझाव मांगा। इस पर सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव ने घर-घर टीकाकरण करने का सुझाव दिया और अंतिम डोज लगाने के 30 मिनट तक स्वास्थ्यकर्मियों को इलाका न छोड़ने का भी सुझाव दिया। इस पर उच्चाधिकारियों ने अमल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे पहले पहुंचे सीएमओ
टीकाकरण की प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव तय समय से करीब 30 मिनट पहले ही शुक्रवार को सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए और जल्द ही अन्य केंद्रों के लिए निकल गए। शुक्रवार को सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर 75 लोगों को स्पूतनिक वी की दूसरी डोज दी गई तो वहीं हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 161 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा विदेश जाने वाले 19 यात्रियों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed