{"_id":"6a5e0c3bb0c617971c0dbfb7","slug":"modern-training-modules-will-be-prepared-for-teachers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-95115-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिक्षकों के लिए तैयार होगा आधुनिक प्रशिक्षण मॉड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिक्षकों के लिए तैयार होगा आधुनिक प्रशिक्षण मॉड्यूल
विज्ञापन
कक्षा 6 से आठवीं के सामाजिक विज्ञान विषय के प्रशिक्षण मॉड्यूल की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्कूलों में सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई को रोचक और अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने एक नई पहल की है। एससीईआरटी में 21 और 22 जुलाई को दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा 6 से आठवीं के सामाजिक विज्ञान विषय के प्रशिक्षण मॉड्यूल की समीक्षा की जाएगी और उसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति एनईपी-2020 व राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा एनसीएफ-2023 के अनुरूप अंतिम रूप दिया जाएगा।
विशेषज्ञ पहले से तैयार मॉड्यूल का परीक्षण कर उसमें आवश्यक सुधार करेंगे, ताकि उसे शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए अंतिम रूप दिया जा सके। यह मॉड्यूल नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों और एनसीएफ 2023 की अनुशंसाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा।
कार्यशाला में हिसार, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत और गुरुग्राम सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित विषय विशेषज्ञ, प्रधानाचार्य और सामाजिक विज्ञान शिक्षक भाग लेंगे। गुरुग्राम से जीएसएसएस टीकली की टीजीटी सामाजिक विज्ञान शिक्षिका सीमा, जीएसएसएस मोलाहेड़ा की टीजीटी सामाजिक विज्ञान शिक्षिका सुमुक्त किरण और जीएचएसएस हयातपुर की पीजीटी इतिहास शिक्षिका ममता को भी इस कार्यशाला के लिए आमंत्रित किया गया है।