{"_id":"64ce4db19199bd400c041dc4","slug":"miscreants-set-the-car-on-fire-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-11628-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शरारती तत्वों ने कार में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शरारती तत्वों ने कार में लगाई आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी । नूंह में हुई हिंसा के बाद से ही पटौदी क्षेत्र में वाहनों तथा दुकानों में आग लगने की आए दिन घटना सामने आ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की रात को पटौदी खंड के गांव भोडाकलां में घोषगढ़ रोड पर घर के बाहर खड़ी बलेनो कार में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इस दौरान कार पूरी तरह से जलकर राख बन गई है। शरारती तत्वों ने जिस कार में आग लगाई उस पर सत्य सनातन लिखा हुआ था।
घर के बुजुर्ग जोगिन्द्र चौहान के अनुसार उनके बेटे जयप्रकाश की बलेनो कार घर के बाहर खड़ी थी। शुक्रवार की रात लगभग ढाई बजे के आस पास शौच के लिए उठा तो देखा की कार में आग लगी हुई है। जिस पर उसने फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस को सूचित किया। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंची। जहां फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाया गया । जब तक आग बुझती तब तक कार पूरी जल चुकी थी। बिलासपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बंद ढाबे में आग लगने से सामान जला
वहीं दूसरी ओर पटौदी खंड के गांव राठीवास में बंद ढाबे में आग लगने से उसमें रखा सामान जल गया है। बता दे कि गांव राठीवास में खोखे में एक ढाबा बनाया हुआ था तथा वह खोखा बंद पड़ा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ढाबा चलाने वाला पुन्हाना का रहने वाला है। तीन-चार दिन पहले ढाबा बंद करके वह अपने गांव गया हुआ है। बंद खोखे में दोपहर के समय पुलिस को आग लगने की सूचना मिली जिस पर मौके पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया । इस दौरान खोखे के अंदर रखा सामान जल चुका था वहीं गनीमत रही कि खोखे में रखे सिलिंडर फटने से बच गए । बिलासपुर थाना पुलिस इन दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चित्र परिचय:-
भोडाकलां निवासी जोगिन्द्र चौहान जली कार को दिखाते हुए।
2,राठीवास में बंद पडी खोखे ढाबे में रखा सामान जला हुआ।