फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Minor goes missing under suspicious circumstances.

Gurugram News: संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिग लापता

Tue, 21 Jul 2026 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Minor goes missing under suspicious circumstances.
सोहना। कस्बे के गांव रायपुर में एक 17 वर्षीय नाबालिग संदिग्ध हालत में लापता हो गई, जिसका 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने गांव के ही युवक पर नाबालिग युवती का अपहरण किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने लापता युवती की माता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ॉलापता युवती की माता मजदूरी का काम करती है, जो रोजमर्रा की तरह सोमवार को भी काम पर गई थी। शाम को जब माता मजदूरी करके घर वापिस आई तो उसकी बेटी घर पर नहीं थी। जिसने उक्त मामले की सूचना ग्रामीणों को दी और सभी ग्रामीण एकजुट होकर शहर थाने में पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों को युवती के गायब होने की शिकायत की। शहर थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह बताते हैं कि लापता युवती की माता से मिली शिकायत पर मामला दर्ज के लिया गया है। युवती की माता ने जिस युवक पर आशंका जताई है। उस युवक की कॉल डिटेल व लोकेशन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed