{"_id":"66b36460ea8798fb24043cfc","slug":"minor-boy-shrink-in-pod-farukhnagar-in-gurugram-2024-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान... पानी ले सकता है जान: गुरुग्राम में हादसा, डूबने से हुई नाबालिग की मौत; गौताखोरों ने निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान... पानी ले सकता है जान: गुरुग्राम में हादसा, डूबने से हुई नाबालिग की मौत; गौताखोरों ने निकाला शव
Wed, 07 Aug 2024 05:41 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/फरूखनगर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम/फरूखनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:41 PM IST
सार
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक नाबालिग की पानी में डूबने से मौत हो गई। भैंस को पानी पीलाने के दौरान हादसा हुआ है।
विज्ञापन
डूबने एक नाबालिग की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खण्ड के गांव हरिनगर डूमा के जोहड़ में डूबने से एक नाबालिग की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, अजय पुत्र जयपाल (उम्र 14) जाति बाल्मिकी की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर की है।
विज्ञापन
अजय अपनी भैंस को पानी पिलाने के लिए जोहड पर आया था। भैंस पानी पीकर गहरे पानी मे उतर गई। अजय भी भैंस के साथ पानी में उतर गया। जहां पर पानी में डूबनें से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
फायर के कर्मचारियों, गौताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन