फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Metro...Interchange hub will change the speed of Delhi-Gurugram

Gurugram News: मेट्रो...इंटरचेंज हब से बदलेगी दिल्ली-गुरुग्राम की रफ्तार

Sun, 17 May 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Metro...Interchange hub will change the speed of Delhi-Gurugram
गुरुग्राम मेट्रो ने साइबर सिटी में बनने वाले मेट्रो स्टेशन का डिजाइन एनसीआरटीसी को सौंपा
विज्ञापन

नंबर गेम -37.87 किमी अंडरग्राउंड और 67.15 किमी एलिवेटेड ट्रैक होगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) साइबर सिटी में गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के मेट्रो स्टेशन को ध्यान में रखकर स्टेशन डिजाइन करेगा। इसके लिए गुरुग्राम मेट्रो ने साइबर सिटी में बनने वाले मेट्रो स्टेशन का डिजाइन एनसीआरटीसी को सौंप दिया है। दोनों स्टेशनों को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा, ताकि लोगों को एक-दूसरे के बीच यात्रा करने में सहूलियत मिल सके। नमो भारत और गुरुग्राम मेट्रो का बड़ा इंटरचेंज हब होगा।
दिल्ली-गुरुग्राम-बावल आरआरटीएस कॉरिडोर (नमो भारत) एनएच-48 के साथ साइबर सिटी यानी उद्योग विहार से होकर गुजरेगा। पहले एचएसआईआईडीसी भवन के पास नमो भारत का स्टेशन प्रस्तावित था। हालांकि, यहां भीड़भाड़ को देखते हुए दोनों स्टेशन की लोकेशन में थोड़ा बदलाव किया गया है। जीएमआरएल ने साइबर सिटी मेट्रो स्टेशन का डिजाइन तैयार कराया और एमडी से मंजूरी मिलने के बाद इस पर आगे कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीएमआरएल के अनुसार, दो दिन पहले साइबर सिटी मेट्रो स्टेशन का डिजाइन एनसीआरटीसी को उपलब्ध करा दिया गया है। अब एनसीआरटीसी के आर्किटेक्ट गुरुग्राम मेट्रो के साइबर सिटी मेट्रो स्टेशन की डिजाइन को ध्यान में रखते हुए अंडरग्राउंड नमो भारत स्टेशन की डिजाइन तैयार करेंगे। यहां गुरुग्राम मेट्रो, नमो भारत और रैपिड मेट्रो स्टेशनों को इंटीग्रेट किया जाना है। ऐसे में यह स्टेशन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में यात्री सुविधाओं पर जोर है ताकि स्टेशन बदलने में उन्हें परेशानी न उठाना पड़े। इस क्षेत्र में देशी-विदेशी कंपनियों के कॉरपोरेट दफ्तर हैं। कामकाजी लोगों को काफी भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराय काले खां स्टेशन एलिवेटेड होगा
नमो भारत कॉरिडोर में 37.87 किलोमीटर अंडरग्राउंड और 67.15 किलोमीटर एलिवेटेड ट्रैक होगा। एलिवेटेड स्टेशनों की लंबाई 140 मीटर होगी। सराय काले खां स्टेशन एलिवेटेड होगा, जबकि आईएनए, मुनिरका, एरोसिटी और साइबर सिटी स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे। वहीं, इफको चौक स्टेशन एलिवेटेड होगा, जबकि राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़कीदौला और मानेसर स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे। पचगांव, बिलासपुर, धारूहेड़ा और बावल स्टेशन एलिवेटेड होंगे।

यूटिलिटी शिफ्टिंग पर जोर
एनसीआरटीसी दिल्ली-गुरुग्राम-बावल नमो भारत कॉरिडोर में आ रही 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइनों व ट्रांसफॉर्मरों की शिफ्टिंग और मॉडिफिकेशन पर 22.88 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत साइबर सिटी से हीरो होंडा चौक और धारूहेड़ा से बावल तक का क्षेत्र शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य कॉरिडोर के निर्माण को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है, क्योंकि मौजूदा बिजली लाइनें और ट्रांसफॉर्मर निर्माण कार्य में बाधा बन रहे हैं। दूसरी ओर सीवर, पानी और ड्रेनेज लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य भी चल रहा है। इसमें हरियाणा बॉर्डर से राजीव चौक नमो भारत स्टेशन तक यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्यों पर करीब 16.09 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed