{"_id":"68e567d69b7a17b70b04ca7d","slug":"metro-preparations-underway-to-connect-gurugram-with-dwarka-via-airport-line-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69208-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो : द्वारका के साथ एयरपोर्ट लाइन से गुरुग्राम को जोड़ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो : द्वारका के साथ एयरपोर्ट लाइन से गुरुग्राम को जोड़ने की तैयारी
विज्ञापन
अभी दिल्ली मेट्रो महरौली की ओर से गुरुग्राम से जुड़ी है
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली मेट्रो की योजना सिरे चढ़ी तो गुरुग्राम एयरपोर्ट लाइन से भी जुड़ जाएगा। डीएमआरसी की द्वारका सेक्टर 25 के साथ दिल्ली एयरपोर्ट लाइन से भी जोड़ने की योजना है। अभी दिल्ली मेट्रो महरौली की ओर से गुरुग्राम से जुड़ी है। गुरुग्राम में दिल्ली मेट्रो अपना और विस्तार करना चाहती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने द्वारका सेक्टर-25-यशोभूमि-इफ्को चौक गुरुग्राम तक नई मेट्रो लाइन बिछाने का प्रस्ताव हरियाणा सरकार को भेजा हुआ है।
कॉरिडोर को मंजूरी मिली तो गुरुग्राम में दिल्ली मेट्रो का एक नेटवर्क बन जाएगा। अभी दिल्ली मेट्रो के गुरुग्राम में पांच स्टेशन हैं। दिल्ली मेट्रो की 12 किलोमीटर लाइन द्वारका सेक्टर 25 से शुरू होकर यशोभूमि, भरथल, बिजवासन और गुरुग्राम के कार्टरपुरी, सेक्टर 23 तथा उद्योग विहार होते हुए इफ्को चौक तक जाएगी।
इफ्को चौक पर इस नई लाइन का इंटरचेंज स्टेशन बनेगा, यहां पर दिल्ली मेट्रो का स्टेशन है। दूसरी ओर हरियाणा सरकार पालम विहार से गुरुग्राम मेट्रो से द्वारका को जोड़ने की योजना बनाना चाहती है। दूसरी ओर दिल्ली एयरपोर्ट लाइन का विस्तार पालम विहार सेक्टर 22 तक जोड़ने की योजना है। यहां पर गुरुग्राम मेट्रो के साथ एयरपोर्ट लाइन और द्वारका लाइन मिलेगी। हालांकि इन परियोजनाओं पर केंद्र और राज्य सरकार को फैसला करना है। नई मेट्रो लाइन से दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक हो सकेगा।