फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Method of protest is not right: Swami Dharmadev

आंदोलन का तरीका ठीक नहीं: स्वामी धर्मदेव

Mon, 27 Jul 2026 05:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Method of protest is not right: Swami Dharmadev
पटौदी। आश्रम हरि मंदिर पटौदी के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने जंतर-मंतर पर हुए हालिया घटनाक्रम पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देश के लिए अत्यंत निराशाजनक बताया। पटौदी में एक निजी संस्थान के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे स्वामी धर्मदेव ने कहा कि जिस तरह से आंदोलन किया गया, वह तरीका बिल्कुल भी उचित नहीं था। इस विरोध प्रदर्शन ने हर देशप्रेमी को आहत किया है। स्वामी जी ने इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के संदर्भ में सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर चल रही बातों का भी खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि तत्कालीन मंत्री द्वारा ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया था, जिससे बच्चों के भविष्य या उनके प्रति किसी तरह की संवेदनहीनता या लापरवाही झलकती हो। इस मौके पर संस्था के संचालक डॉ. मांगेराम यादव, ओमप्रकाश यादव, डॉ. उमेश यादव, डॉ. नरेंद्र यादव, राव मानसिंह, हरविन्द्र कोहली सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed