{"_id":"62321ccac3e8963d7679f49b","slug":"medical-students-beat-up-wildlife-inspector-gurgaon-news-noi637591011","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल के छात्रों ने वन्य जीव निरीक्षक से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल के छात्रों ने वन्य जीव निरीक्षक से की मारपीट
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा पर्यटन विभाग की कॉलोनी के दरवाजे के आगे खड़े होकर खुले में शराब पी रहे आधा दर्जन युवकों को टोकने पर उन्होंने सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान के वन्य जीव निरीक्षक को पीट दिया। आरोप है कि युवकों ने निरीक्षक को लाठी, डंडों से पीटा है। सभी युवक शराब के नशे में धुत थे और सभी एसजीटी मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं।
घटनास्थल पर पहुंची फर्रुखनगर थाना पुलिस ने पांच युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। बाद में जमानत पर छोड़ दिया।। वहीं पुलिस के आने के बाद एक युवक वहां से भागने लगा, इस दौरान वह पत्थर से टकराकर गिर गया और उसके पैर में चोट आई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में राजेश कुमार ने बताया कि वो सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान में वन्य जीव निरीक्षक हैं। सोमवार को कार्यालय से ड्यूटी खत्म होने के बाद उद्यान की आवासीय कॉलोनी में लौट रहे थे। जब वह कॉलोनी के गेट पर पहुंचे तो वहां कुछ युवक गाड़ी और बाइक लगाकर खुले में शराब पी रहे थे। युवकों ने गाड़ी के बोनट पर ही शराब की बोतल रखी हुई थी। आरोप है कि उन्होंने युवकों को ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने पहले गाली- गलौज किया और फिर उसे लाठी, डंडों से पीटना शुरू कर दिया और सिर पर भी डंडे से चोट मारी। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच युवकों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ फर्रुखनगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने परिजनों के आने के बाद उन्हें जमानत पर चेतावनी देकर छोड़ दिया।