फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Median opening opened, roads closed.

Gurugram News: कट खोला, रास्ते बंद

Sat, 29 Aug 2026 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Median opening opened, roads closed.
अग्रसेन चौक पर लगा जाम। संवाद
अग्रसेन चौक का कट खुलने के बाद बढ़ी जाम की समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अग्रसेन चौक पर न्यू रेलवे रोड की ओर जाने वाला कट खोले जाने से बाद लोगों के लिए रास्ते बंद हो गए हैं। सुबह व शाम के समय और दोपहर को स्कूलों की छुट्टी होने के बाद वाहनों की संख्या बढ़ने से चौक पर जाम लगने से वाहन चालक परेशान होते हैं। काफी संख्या में वाहन अग्रसेन चौक से होकर गुजरते हैं। इसी दौरान कट का इस्तेमाल करने वाले वाहन मुख्य मार्ग के यातायात के बीच आ जाते हैं, जिससे वाहनों की कतार लगने लगती है।
यातायात पुलिस ने काफी समय पहले इस कट को बंद किया था और वाहन अग्रवाल धर्मशाला से यू-टर्न लेकर वापस अग्रसेन चौक व डाकखाना चौक की ओर जाते थे। उस समय चौक पर जाम से कुछ राहत मिल पाती थी। हालांकि, यातायात पुलिस ने कुछ समय पहले अग्रसेन चौक से न्यू रेलवे रोड वाला कट खोल दिया व चौक की दूसरी ओर बनाए गए कट को बंद कर दिया, लेकिन वाहन चालकों को अग्रसेन चौक पर लगने वाले जाम से मुक्ति नहीं मिल सकी। इसके अलावा, अग्रसेन चौक पर खड़े ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा और सवारियों को उतारने व बैठाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-------------------
पीक आवर्स में यातायात जाम होता है तो कट को बंद करके वाहनों को अग्रवाल धर्मशाला से यू-टर्न कराकर चलाया जाता है। अग्रसेन चौक पर वाहनों की संख्या को लेकर निगरानी की जाएगी। निगरानी में जो स्थिति सामने आएगी, उसी आधार पर कट को लेकर निर्णय लिया जा सकेगा। - मनोज कुमार, यातायात निरीक्षक, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article