फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Meat shops within 400 meters of temples will remain closed for 9 days.

Gurugram News: मंदिरों के 400 मीटर दायरे में 9 दिनों तक मांस की दुकानें रहेंगी बंद

Tue, 23 Sep 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Meat shops within 400 meters of temples will remain closed for 9 days.
गुरुग्राम। शीतला माता मंदिर सहित सभी धार्मिक स्थलों के 400 मीटर दायरे में नवरात्रि के नौ दिनों तक मांस की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि यदि कोई नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने माता शीतला देवी मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर नवरात्रि की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर के नए भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी तैयारियों को समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने साफ-सफाई, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed