फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mayur Jain of Ward-11 becomes Chartered Accountant

Gurugram News: वार्ड-11 के मयूर जैन बने चार्टर्ड अकाउंटेंट

Sun, 29 Dec 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mayur Jain of Ward-11 becomes Chartered Accountant
फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड-11 के रहने वाले मयूर जैन सीए की पढ़ाई पूरी कर चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए हैं। मयूर जैन पिछले पांच वर्ष की कड़ी मेहनत कर रहे थे। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। शहर की नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन, श्री शांति सागर जैन कन्या महाविद्यालय के अध्यक्ष राकेश जैन ने परिजनों को मयूर जैन की उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। मयूर जैन ने बताया कि उनका सपना था कि वो चार्टर्ड अकाउंटेंट बने। इसी सपने को पूरा करने के लिए उनके माता पिता ने उनकी शिक्षा में पूरा ध्यान लगाया। अपनी इस उपलब्धि को वह अपने माता-पिता को समर्पित करते हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थिति में उनकी पढ़ाई को पूरा करने में उनका सहयोग किया। मयूर जैन के माता-पिता भी पुत्र की इस उपलब्धि से स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed