फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Maximum 611 patients found in a single day in the district

जिले में एक दिन में सर्वाधिक 611 मरीज मिले

Wed, 07 Apr 2021 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Maximum 611 patients found in a single day in the district
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण की बेतहाशा रफ्तार के बीच अब हर दिन रोजाना आ रहे नए मरीजों का रिकॉर्ड टूट रहा है। इसी क्रम में बुधवार को एक दिन में रिकॉर्ड 611 नए मरीज आए तो वहीं 318 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। 2021 की शुरुआत से यह एक दिन में आने वाले मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। पिछले करीब एक पखवाड़े के दौरान जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3905 तक पहुंच चुकी है, इसमें से 3647 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं जबकि 258 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

66749 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
जिले में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 66749 पर पहुंच चुका है। इसमें से 62 476 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 368 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, अब जिले में उपचाराधीन 318 मरीजों में से 232 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 21 मरीज कोविड अस्पताल व 5 कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब कोरोना जांच के लिए अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत आरटी-पीसीआर के साथ ही रैपिड एंटीजन किट के जरिए व्यापक तौर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

7017 लोगों की हुई जांच
बुधवार को जिले में 7017 लोगों से कोविड जांच के लिए नमूने भी लिए गए। इसमें से 5879 की आरटी-पीसीआर व 1138 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 9 लाख 81 हजार 131 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 66749 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed