फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mavericks defeated Blasters by five wickets in the Rockford Friendly Cup.

Gurugram News: रॉकफोर्ड फ्रेंडली कप में मेवरिक्स ने ब्लास्टर्स को पांच विकेट से हराया

Fri, 04 Sep 2026 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Mavericks defeated Blasters by five wickets in the Rockford Friendly Cup.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। रॉकफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को खेले गए रॉकफोर्ड फ्रेंडली कप 2026-27 के मुकाबले में रॉकफोर्ड मेवरिक्स ने ब्लास्टर्स को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लास्टर्स की टीम 12 ओवर में 48 रन पर ऑलआउट हो गई। आदित्य ने 11 गेंदों पर 18 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेवरिक्स की टीम ने 8.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 50 रन बनाकर जीत दर्ज की। रौनक कुमार ने 27 गेंदों पर 12 रन बनाए, जबकि अक्षत ने तीन गेंदों पर 11 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मेवरिक्स के राहुल कुमार सबसे सफल रहे। उन्होंने दो ओवर में महज दो रन देकर चार विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ब्लास्टर्स की ओर से शंकर भगत ने 2.1 ओवर में सात रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed