फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   mausam ki jankari Rain and hailstorm expected from May 24 to 28 Meteorological Department issued yellow alert

Weather Update: 24 से 28 मई तक बरसात और ओलावृष्टि के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Mon, 22 May 2023 08:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 22 May 2023 08:08 PM IST
सार

मौमस वैज्ञानिक डॉ. मनजीत कुमार के अनुसार पाकिस्तान की ओर बना एक पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे हिमालय की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे यह नजदीक आता जाएगा, मौसम में परिवर्तन होता चला जाएगा। 

विज्ञापन
mausam ki jankari Rain and hailstorm expected from May 24 to 28 Meteorological Department issued yellow alert
24 से 28 मई तक बरसात और ओलावृष्टि के आसार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पसीने छुड़ा रही गर्मी से अब राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर बड़ी और महत्वपूर्ण अपडेट दी है। विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 24 से 28 मई तक बरसात और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर के कृषि एवं मौमस वैज्ञानिक डॉ. मनजीत कुमार के अनुसार पाकिस्तान की ओर बना एक पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे हिमालय की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे यह नजदीक आता जाएगा, मौसम में परिवर्तन होता चला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मंगलवार शाम तक हिमालय से टकराकर पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। जिसके कारण पूरे हरियाणा समेत दिल्ली से सटे इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। डॉ. मनजीत के अनुसार मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

पांच डिग्री तक गिरेगा पारा
डॉ. मनजीत के अनुसार सोमवार को अधिकतम पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार 44.2 डिग्री पारे के साथ इस सीजन अब तक का सबसे गर्म दिन रहा था। बरसात के बाद मौजूदा तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अधिकतम पारा 38 डिग्री तक हो सकता है। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम पारे में गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed